{"_id":"6775a3ed63ec3b023501ec81","slug":"family-is-our-primary-teacher-dr-kapil-rohtak-news-c-17-roh1020-573553-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार हमारा प्राथमिक शिक्षक होता है : डॉ. कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार हमारा प्राथमिक शिक्षक होता है : डॉ. कपिल
Thu, 02 Jan 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:01सीटीके01वैश्विक परिवार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शमशेर बहादुर सक्सेना लॉ कॉलेज
नूतन वर्ष एवं वैश्विक परिवार दिवस के उपलक्ष्य पर शमशेर बहादुर सक्सेना लॉ कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कॉलेज निदेशक साची भटनागर ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस जाखड़ ने की। शिक्षाविद डॉ. कपिल कौशिक मुख्यवक्ता रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा किसी भी स्कूल और कॉलेज जाने से पहले परिवार हमारा प्राथमिक शिक्षक होता है। कोई भी बच्चा अपने जीवन के सभी प्रारंभिक स्किल्स अपने परिवार से सीखता है। डॉ. कपिल कौशिक ने कहा दुनिया भर में संस्कृतियां और आस्थाएं अलग-अलग हो सकती हैं। तथ्य यह बना हुआ है कि समग्र रूप से मानवता एक बड़ा परिवार है। यह तभी टिक सकता है व समृद्ध हो सकता है, जब वह एक साथ काम करे। साची भटनागर ने कहा कि कई ऐसे शोध सामने आए हैं, जो बताते हैं कि एक मजबूत फैमिली रिलेशनशिप व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।