{"_id":"5eb9a5a08ebc3e90b12dfc8e","slug":"explaining-youths-who-beat-up-bua-s-son-shot-him-in-the-stomach-injured-rohtakcity-news-rtk5545718180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के बेटे से मारपीट कर रहे युवकों को समझा रहे युवक के पेट में मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के बेटे से मारपीट कर रहे युवकों को समझा रहे युवक के पेट में मारी गोली, घायल
विज्ञापन
कबुलपुर के खेतों में पानी लगाने गए युवक से कुछ युवकों ने मारपीट की। अपने बुआ के बेटे को पीटता देख एक युवक बीच बचाव करने गया तो आरोपियों में से एक ने उसके पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल को तुरंत पीजीआई में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कर्मबीर निवासी गांव कबुलपुर ने बताया कि 10 मई वह अपने चाचा महाबीर, उनके बेटे जगबीर, पवन और गांव रिडाणा निवासी सुनहरा के साथ खेत में गए थे। सभी खेतों में ट्यूबवेल व नहर का पानी दे रहे थे। आरोप है कि इस दौरान खेतों में जगबीर, बलराम उर्फ सोनू व चार अन्य शराब पी रहे थे। कर्मबीर ने बताया कि रात करीब 9 बजे बलराम एक अन्य के साथ वहां आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उन्हें समझाकर भेज दिया। लेकिन कुछ देर बाद तीन युवक आए और सुनहरा से मारपीट शुरू कर दी। जब वे उसे बचाने गया तो एक आरोपी ने उसके पेट में जान से मारने की नियम से गोली मार दी। घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुरानी रंजिश में सो रहे दंपती पर चलाई गोली, पति घायल
निंदाना में तड़के साढ़े तीन बजे दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
गांव निंदाना में सोमवार सुबह लगभग तीन बजे आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घूसकर सो रहे दंपती पर गोलियां चला दी। इस दौरान व्यक्ति के पैर में एक गोली लगी, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घायल को तुरंत पीजीआई में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में दी शिकायत में गांव निंदाना निवासी रणबीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ घर में सोया हुआ था। अचानक तड़के साढ़े 3 बजे के करीब अशोक, संदीप, संजीत, सोनू, मोनू व कृष्ण उसे घर में घुस आए और उन पर गोलियां चलाई। जिसमें से एक गोली उसके पैर में लगी। जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए तो हमलावर भाग निकले। पुलिस को दी शिकायत में रणबीर ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण चौकी व संदीप ने उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर नामजद आरोपी समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।