फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ex. MP Depender Hooda say state govt. no any work

प्रदेश की गठबंधन सरकार काम बजाए भ्रष्टाचार में डूबी -दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 17 Feb 2020 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ex. MP Depender Hooda say state govt. no any work
16mhm4
महम। कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि एक तरफ प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने खुद कहा है कि घोटाला हुआ है और करीब 90 करोड़ की धांधली पकड़ी गई है। जबकि, उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक धान घोटाले से इनकार कर रहे हैं। इससे साफ है कि इमानदारी का ढिंढोरा पिटने वाली सरकार धान खरीद घोटाले के जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास कर रही है। दीपेंद्र रविवार को महम हलके के गांव इंद्रगढ़, खरक जाटान व भैणी महाराजपुर में ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने 100 दिन बाद भी काम शुरू नहीं किया है। सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं और ये आरोप खुद उनको समर्थन देने वाले तथा उनकी सरकार में शामिल विधायक ही लगा रहे हैं। प्रदेश की गठबंधन सरकार अब तक अपना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी नहीं बना पायी है। एक तरह से लूट खसोट ही इस गठबंधन सरकार का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम है। इसके अलावा पूर्व सांसद ने कहा कि महंगाई बढ़ती ही जा रही है, जिससे लोगों को रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। चुनाव खत्म होते ही अगले दिन सिलेंडर के दाम बढ़ाना जनता के साथ विश्वासघात है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की गयी एकमुश्त भारी वृद्धि ने घरों का बजट बुरी तरह से बिगाड़ दिया है। मतदान होते ही सिलेंडर के दाम बढ़ाना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार ये मानती है कि लोगों की याददाश्त लंबी नहीं है और वो अगले चुनाव तक इसे भूल जायेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed