फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Every day the environment is being harmed by fire in bushes and scrap warehouse

Rohtak News: आए दिन झाड़ियों और स्क्रैप गोदाम में आग से पर्यावरण को हो रहा नुकसान

Mon, 10 Jun 2024 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Every day the environment is being harmed by fire in bushes and scrap warehouse
-फोटो 52 : सराय औरंगाबाद गांव में शुक्रवार की रात लगी आग और उठता धुआं।
बहादुरगढ़ क्षेत्र में कई दिनों से रात के समय झाड़ियों और स्क्रैप गोदाम में आग लग रही है। इससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि क्षेत्रवासियों को प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सबसे बड़ा नुकसान पर्यावरण काे हो रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट तो नहीं हो रहा है, लेकिन चर्चा है कि रात के समय खाली स्थानों से गुजरने वाले लोग सिगरेट, बीड़ी पीने के बाद उसे वहीं पर फेेंक देते हैं। इससे आग लग जाती है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी के पीछे केएलजे सोसायटी में झाड़ियों में और सराय औरंगाबाद गांव में स्क्रैप (प्लास्टिक) गोदाम में आग लग गई थी। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही यहां पर 50 झुग्गी भी जलकर खाक हो गई। इससे सैंकड़ों घरों में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अगली रात शुक्रवार को सराय औरंगाबाद गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर बने स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। 50 झुग्गी, एक ऑटो, एक छोटा हाथी (सामान ढोने वाला), 15 रिक्शा व एक ई-रिक्शा आग की भेंट चढ़ गए। इन झुग्गियों में असम के अलग-अलग जिलों के परिवार रहते थे। आग लगने का कारण इस घटना में भी स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

आग लगने से हो रहा पर्यावरण को नुकसान

शहर में अनेक स्थानों पर लगातार पौधे रोपने का कार्य करने वाली संस्था क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन के पदाधिकारियों सरनाम सिंह, गौरव गर्ग, संदीप कुमार, मनोज दुहन, दीपक छिल्लर, वीएस दहिया, प्रदीप रेढू ने कहा कि आए दिन बहादुरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर व झाड़ियों के अलावा पेड़-पौधों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इससे न केवल बहादुरगढ़ का वातावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। बहादुरगढ़ के मिनी जंगल में भी पिछले दिनों आग लगने की घटना हो गई थी। इससे काफी पौधे आग की भेंट चढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed