फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after four applications, property ID errors remain uncorrected.

Rohtak News: चार बार आवेदन के बाद भी ठीक नहीं होती प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां

Wed, 31 Dec 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 31 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Even after four applications, property ID errors remain uncorrected.
19...- सुंदर जेटली, सुभाष नगर ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। सर, प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां चार बार आवेदन के बाद भी ठीक नहीं हो रही हैं। यह शहर के अनेक लोगों की समस्या है। सुभाष नगर वासी विजय भुटानी ने यह समस्या अमर उजाला की ओर से सुभाष नगर के हनुमान मंदिर के हाॅल में आयोजित जन संवाद में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार के सामने रखी।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने कहा कि इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। निगमकर्मी संबंधित नागरिक को फोन करेंगे। त्रुटियां ठीक करने के लिए कर्मी मौके पर भी जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 से 1 बजे तक निगम के संयुक्त आयुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं व उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां ज्यादातर लोगों ने यही मुख्य समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-14 निवासी पूर्व पार्षद अशोक खुराना की कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही। इससे पहले पूर्व पार्षद खुराना ने फूलमालाओं से संयुक्त आयुक्त मनजीत व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्ड का समुचित विकास करने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी जतिन बतरा, राजू गांधी, हंस राज आनंद, एएसआई कृष्ण, प्रदीप व शांत सुहाग व तरुण मौजूद रहे।
------------
जन संवाद कार्यक्रम सराहनीय है। यह जनता और नगर निगम के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके वार्ड में ही हो सकेगा। लोगों के सहयोग से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक
------------
इस प्रकार के जन संवाद होने से लोगों को उनकी समस्याएं वार्ड में ही अधिकारी को बताने का अवसर मिलता है। मौके पर ही अनेक समस्याओं का समाधान भी लोगों को मिलता है। निगम अधिकारियों के सहयोग से लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने का प्रयास रहता है।
- कंचन खुराना, वार्ड-14, निगम पार्षद
------------
लोगों ने उठाई सुधार की मांग

सुभाष पार्क में लगाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा खंडित होने लगी है। इसे ठीक कराया जाए या नई प्रतिमा लगाई जाए। कॉलोनी में सीवर के ढक्कन भी टूटे हैं जिन्हें ठीक कराया जाए।

- सुंदर जेटली, सुभाष नगर

------------
सभी पार्कों पर में उनके नामकरण के बोर्ड लगाए जाने चाहिए। इसके अलावा गली नंबर के बोर्ड भी सेक्टरों की तर्ज पर होने चाहिए। सुभाष पार्क में फव्वारे की मांग मान ली गई है।

- जतिन बतरा, प्रधान, एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन, सुभाष नगर

------------
ठेकेदार की ओर से गली निर्माण करने के समय अकसर अनेक लोगों के घरों के पानी व सीवर के कनेक्शन टूटते हैं। इसका खमियाजा आम लोगों काे भुगतना पड़ता है। इसकी जवाबदेही तय हो। पार्कों से अतिक्रमण हटाया जाए।

- प्रवीन सहगल, सुभाष नगर
------------
पुरानी गली या सड़क उखाड़ने के बाद ठेकेदार उसका मलबा वहीं छोड़ देते हैं। इससे हादसे का भय रहता है या धूल उठती रहती है। मलबा साथ-साथ ही उठाया जाना चाहिए। स्ट्रीट लाइट भी ठीक कराई जाए।
- दीनानाथ, झंग काॅलोनी।

19...- सुंदर जेटली, सुभाष नगर ।

19...- सुंदर जेटली, सुभाष नगर ।

19...- सुंदर जेटली, सुभाष नगर ।

19...- सुंदर जेटली, सुभाष नगर ।

19...- सुंदर जेटली, सुभाष नगर ।

19...- सुंदर जेटली, सुभाष नगर ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed