फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Equal rights are the greatest strength of Indian democracy: Mahant Balaknath

समान अधिकार ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति : महंत बालकनाथ

Wed, 28 Jan 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Equal rights are the greatest strength of Indian democracy: Mahant Balaknath
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कुलाधिपति महंत बालकनाथ योगी ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन


कुलाधिपति महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि सभी नागरिक मिलकर देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
विज्ञापन



कुलपति डॉ. बीएम यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। इसके बाद सरस्वती वंदना, देशभक्ति नृत्य, समूह प्रस्तुतियां और कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया। श्री बाबा मस्तनाथ सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार, डीन ऑफ एकेडमी डॉ. नवीन कुमार, डीन डॉ. मुकेश सिंगला, डॉ. सुधीर मालिक, डॉ. पवन जालवान, डॉ. मनीष दलाल सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed