{"_id":"66930e3b3b0a56ec230cb194","slug":"entrance-exam-for-pg-courses-in-mdu-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-462580-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आज से
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स व एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में सत्र 2024-2025 में पीजी पाठ्यक्रमों, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय पाठ्यक्रम व बीपीएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं 14 जुलाई से प्रारंभ होंगी।
कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि 14 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11:15 बजे तक एमएससी-बॉटनी, जूलॉजी, एनवायरमेंट साइंस, एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी और मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी इत्यादि पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी।
प्रो. तनेजा ने बताया कि 14 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक एमबीए, एमबीए-बिजनेस साइकोलॉजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ली जाएंगी। 14 जुलाई को अपराह्न 3 बजे से शाम 4:15 बजे तक एमएससी-फोरेंसिक साइंस, एमकॉम और एमए-समाजशास्त्र पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11:15 बजे तक एमएससी-केमिस्ट्री की प्रवेश होंगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक एमए-पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएससी-गणित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अपराह्न 3 बजे से शाम 4:15 बजे तक एमएससी-फिजिक्स, एमए-मनोविज्ञान और एमए-गाइडेंस एंड काउंसिलिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
प्रो. तनेजा ने बताया कि 16 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11:15 बजे तक एमए-राजनीति विज्ञान की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। अपराह्न 3 बजे से शाम 4:15 बजे तक एलएलएम पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11:15 बजे तक एमए-भूगोल, बीपीएड, एमपीएड की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक एमए-रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, एमए-अर्थशास्त्र, एम.लिब साइंस, एमए-फाइन आर्ट्स (ड्राइंग एंड पेंटिंग), एमए-एजुकेशन, एमए-म्यूजिक वोकल, एमए-म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार इत्यादि पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। अपराह्न 3 बजे से शाम 4:15 बजे तक एमए-योग विज्ञान पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षाएं ली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11:15 बजे तक एमए-हिंदी, एमफार्मेसी-इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलोजी, फार्माकोग्नोसी, ड्रग रेगुलेटरी एफेयर्स की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक एमसीए, एमएससी-कंप्यूटर साइंस, एमएससी-कंप्यूटर साइंस (डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग), एमए-हिन्दू स्टडीज पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 18 जुलाई को अपराह्न 3 बजे से शाम 4:15 बजे तक एमए-अंग्रेजी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षाएं ली जाएंगी।