Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Encroachment on heritage, Khokhrakot area is becoming landlocked

Rohtak News: धरोहर पर अतिक्रमण की मार, खोखराकोट इलाका हो रहा जमींदोज

Tue, 18 Apr 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on heritage, Khokhrakot area is becoming landlocked
रोहतक के खोखराकोट के इलाके में खोदाई के दौरान मिले पुरानी सभ्यता के अवशेष । फाइल फोटो
रोहतक। मध्यकाल और उत्तर-मध्य काल के पुरातात्विक अवशेष संजोए रोहतक का खोखराकोट इलाका जमींदोज हो चला है।
विज्ञापन

राखीगढ़ी के बाद पुरातात्विक महत्व का यह दूसरा बड़ा खजाना अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। यहां हुए पुरातात्विक उत्खनन में मिट्टी की दीवाल, मिट्टी की पात्र परंपरा, हड्डी व टूटी हुई लोहे की वस्तुएं समेत काफी सामान मिला। इस धरोहर को हम सहेज नहीं पाए। यह क्षेत्र लगभग छह हजार साल पहले से आबाद था। पुरातात्विक उत्खननों के अभाव में इनके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं पर फिलहाल ज्यादा कुछ कहना विशेषज्ञों के लिए भी मुश्किल है। विश्व धरोहर दिवस पर विशेषज्ञों से बातचीत की तो यह सच सामने आया।

खोखराकोट में पहली पुरातात्विक खोदाई वर्ष 1879 में तत्कालीन जिला प्रशासनिक अधिकारी वुड ने की। पुरातात्विक उत्खनन में प्रारंभिक भौतिक संस्कृति के तीन चरणों (जमाव) का पता चला। पहले चरण का प्रतिनिधित्व मिट्टी की दीवाल, मिट्टी की पात्र परम्परा के साथ हड्डी और टूटी हुई लोहे की पुरावस्तुओंं का है। दूसरे चरण का प्रतिनिधित्व ज्वार (मक्का, अनाज के दाने) की उपज और एक छवि (मूर्ति) जो एक छोटे से कमरे से है। जबकि तीसरे चरण में मिट्टी के एक छोटे बर्तन से प्राप्त सिक्के प्राप्त हुए। इन्हें होर्न (1881 से 71-72) ने शक शासन के समापन काल का बताया है।
विज्ञापन

संरक्षित क्षेत्र की घोषणा के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली की ओर से भी उत्खनन कराया गया, लेकिन इसके परिणाम अभी तक प्रकाशित नहीं हुए हैं। क्षेत्र परिधीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के दौरान 27 पुरास्थल प्राप्त हुए हैं। ये हड़प्पा सभ्यता (चौथी - तीसरी सहस्त्राब्दी ई. पूर्व, 4/13 संबंधित है। इससे पता चलता है कि यह क्षेत्र लगभग छह हजार साल पहले से ही आबाद था। पुरातात्विक उत्खननों के अभाव के कारण इनके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। गिरावड़ (प्राक हड़प्पा से संबंधित) व मदीना (परवर्ती हड़प्पा एवं चित्रित धूसर पात्र परंपरा से संबंधित) ही ऐसे दो पुरास्थल हैं, जिनकी पुरातात्विक सामग्री सभी विवरणों के साथ प्रकाशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं पड़ा शहर का नाम रोहतक
शहर का निर्माण एवं इसका नाम पंवार राजा रोहताश / रोहतास, रोहितास के नाम पर रखा गया है। (रोहतक जिला गजेटियर 1910) के मुताबिक, रोहतक नाम उसी के बिगड़े रूप से निकला। रोहतासगढ़ नाम अभी भी रोहतक शहर के दो पुराने बर्बाद शहरों के पुरास्थलों पर लागू होता है। एक, जो वर्तमान शहर के उत्तरी कोने में स्थित है। इसे खोखराकोट / लालपुरा कहते हैं। पुरातात्विक रूप से यहां से हमें चित्रित धूसर पात्र परंपरा (पीजीडब्ल्यू) से लेकर गुप्त काल तक के सांस्कृतिक जमाव का पूरा विवरण मिलता है। इसके बाद खोखारकोट / लालपुरा का पुरास्थल निर्जन हो गया। दूसरा, वर्तमान शहर के पूर्व में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय अस्थल बोहर के सामने स्थानांतरित हो गया था। (इसे खोखराकोट भी कहा जाता है। यहां से हमें पूर्व मध्यकाल के पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं। बाद में पुरास्थल के निर्जन हो जाने पर इस पुरास्थल के लोग भिवानी स्टैंड और खरोखरकोट के निकट वृत्ताकार सड़क के बीच जहां से हमें मध्यकाल और उत्तर-मध्य काल के पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं, वहां स्थानांतरित हो गया होगा।



खोखराकोट हमारी सभ्यता को दर्शाने वाली बड़ी धरोहर है। राखगढ़ी के बाद यह दूसरा बड़ा पुरातात्विक खजाना है। इसे सहेज कर रखने की जरूरत थी। दुर्भाग्य से अब यह टीला बड़ी आबादी वाला क्षेत्र बन चुका है। यह इतिहास से जुड़ी अनेक पर्तें खोल सकता था। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने भी शुरू में यहां शोध कर अनेक पौराणिक महत्व की वस्तुएं प्राप्त की हैं। विवि ने करीब 20 किलोमीटर के दायरे में सर्वे किया था।
- डॉ. विकास पवार, प्राध्यापक एवं पुरातत्वविद, इतिहास, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed