{"_id":"6a482928f5a29ab02e01c361","slug":"employees-kept-sleeping-mobile-phone-and-cash-theft-incident-captured-on-cctv-rohtak-news-c-17-roh1019-882283-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोते रहे कर्मचारी, मोबाइल व नकदी चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोते रहे कर्मचारी, मोबाइल व नकदी चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
26-बालसमंद चौक स्थित कार्यालय में रात को संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बालसमंद चौक स्थित ठेकेदार के कार्यालय में घुसकर तीन युवक दो मोबाइल फोन व 15 हजार की नकदी ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
सुनारिया कलां निवासी प्रवेश बधवार ने बताया कि वे मिट्टी भराई का कार्य करते हैं। बालचंद चौक स्थित उसके कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर कर्मचारी अरुण और रिंकू रहते हैं। वीरवार सुबह दोनों ने बताया कि रात के समय उनके मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई।
जांच करने पर दोनों के मोबाइल फोन के साथ 15 हजार रुपये गायब मिले। कार्यालय में लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि रात करीब 2:40 बजे एक कार कार्यालय के बाहर आकर रुकी। उसमें से तीन युवक कार्यालय में दाखिल हुए और बाद में चले गए। फुटेज में एक युवक नकदी गिनते हुए भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कार्यालय संचालक बोले-आरोपियों में पूर्व कर्मचारी सोनीपत निवासी अनिल
शिकायतकर्ता प्रवेश ने आरोप लगाया कि फुटेज में दिख रहा एक युवक अनिल सोनीपत जिले के गांव सरगथल का रहने वाला है और उसके यहां काम करता था। पुलिस ने अनिल व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।