फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eligible candidates residing abroad will no longer face problems in getting registered

Jind News: विदेशों में बैठे विवाह योग्य प्रत्याशियों को अब रजिस्ट्रेशन कराने में नहीं आएगी समस्या

Sun, 10 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eligible candidates residing abroad will no longer face problems in getting registered
10जेएनडी03-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लेकर जानकारी देते हुए डॉ. राजकुमार गोयल। स्रोत : संस
जींद। सात सितंबर को जींद में होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जींद की बैठक प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ साथ परिचय सम्मेलन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन में जहां पंजीकरण फॉर्म की हार्ड कॉपी भरकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा है, वहीं अब संस्था ने विवाह योग्य प्रत्याशियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी अग्रवाल समाज की अधिकृत वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट अग्रवाल समाज डॉट को डॉट इन पर जाकर अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का यह प्रयास है ताकि दूर दराज के इच्छुक विवाह योग्य युवक युवतियां भी इस सम्मेलन से जुड़ सकें और उन्हें उत्तम जीवनसाथी चुनने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से अब विदेशों में बैठे विवाह योग्य प्रत्याशियों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। उनके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अब आसान हो गया है।
इस मौके पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जयभगवान सिंगला, सतीश कुमार, सुनील गोयल, नरेश अग्रवाल और सुशील सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed