फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electrician hangs himself in temple, death

बिजली मिस्त्री ने मंदिर में लगाया फंदा, मौत

Wed, 13 Jul 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electrician hangs himself in temple, death
सांपला। गांधरा गांव में सोमवार की देर रात युवक ने मंदिर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 वर्षिय अनिकेत बिजली मिस्त्री का काम करता था। ड्रेन के पास बने मंदिर में वह जाता रहता था। सोमवार को भी वह घर से खाना खा कर मंदिर चला गया। करीब नौ बजे उसने मंदिर के बरामदे की छत में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। मंदिर की लाईट गुल होने पर चौकीदार जयवीर को देखने आया तो उसने छत के लटकता पाया। घटना की सूचना परिवार को दी तभी थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज गया। मृतक के चाचा राजबीर ने बताया कि अनिकेत पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पिता की पहले मौत हो गई थी। उसके अपने परिवार में उसकी माता व बहन-भाई थे। बहन की शादी हो चुकी थी और वह घर का इकलौता चिराग था। बेटे की मौत पर उसकी उसकी माता व बहन रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed