{"_id":"65a8280f853f03508703c9d4","slug":"eighth-accused-who-fired-on-youth-arrested-rohtak-news-c-17-roh1020-340375-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक पर फायर करना वाला आठवें आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक पर फायर करना वाला आठवें आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने माता दरवाजा चौक निवासी दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले की वारदात में शामिल रहा आठवें आरोपी हरीश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि 13 नवंबर को सन्नी निवासी माता दरवाजा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। यह रात करीब 9 बजे सन्नी अपने भाई व एक अन्य साथी के साथ गली के कोने पर खड़ा था। राहुल अपने अन्य साथियों के साथ वहां आया और राहुल व उसके साथियों ने सन्नी व उसके भाई पर फायर कर दिया। इस मामले में 16 जनवरी को गढ़ी मोहल्ला निवासी हरीश को गिरफ्तार किया गया। वारदात में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन