रोहतक। जिले में कोरोना के आठ नए संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 12089 हो गई है। इसमें से 11776 मरीजों कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं संक्रमण से मरने वालों में एक की संख्या और बढ़ने से कुल मृतकों की संख्या 148 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 5.03 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना संक्रमण मिल रहा है। जिले में फिलहाल 165 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं और इसमें से 22 अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 143 होम आइसोलेशन में हैं। यहां रिकवरी रेट 97.41 प्रतिशत चल रहा है। गौरतलब है कि जिले में दो लाख 40 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। बुधवार को मिली जांच रिपोर्ट में पीजीआईएमएस की दो महिला स्टाफ, दो विद्यार्थी, एक शिक्षक, एक एसबीआई कर्मचारी व एक प्रशासनिक अधिकारी के आवास का कुक कोरोना संक्रमित मिला है।