फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight lakh MNREGA workers are registered in the state, but only 2100 families have received work: Bhupinder Hooda

प्रदेश में आठ लाख मनरेगा मजदूर पंजीकृत, काम मिला मात्र 2100 परिवारों को : भूपेंद्र हुड्डा

Mon, 12 Jan 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh MNREGA workers are registered in the state, but only 2100 families have received work: Bhupinder Hooda
26 डी पार्क ​​स्थित पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मनरेगा में बदलाव के विरोध में ध
रोहतक। डी पार्क स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मनरेगा में बदलाव के विरोध में पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आठ लाख मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं जबकि मात्र 2100 परिवारों को ही काम मिल पाया है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही मनरेगा को कमजोर करने में जुट गई थी। भाजपा सरकार ने मजदूरों को न तो काम दिया और न ही स्कीम में प्रावधान के तहत काम न मिलने पर कोई मुआवजा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले ही इस योजना को खत्म कर चुकी थी। अब नाम बदलने के साथ इस योजना के अस्तित्व को ही मिटा दिया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी और सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा। कांग्रेस सांसदों की ओर से संसद में पूछे गए सवाल के जवाब से पता चला कि प्रदेश में 8 लाख से अधिक मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं लेकिन साल 2024-25 में सरकार ने सिर्फ 2100 परिवारों को ही 100 दिन का काम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में शहर से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, महम से विधायक बलराम दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी, बलवान रंगा, पूर्व विधायक संत कुमार व चक्रवती शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed