फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DVR XI won the match by 102 runs

Rohtak News: डीवीआर एकादश ने 102 से मैच जीता

Wed, 11 Jun 2025 05:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 11 Jun 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
DVR XI won the match by 102 runs
11सीटीके01-डीवीआर क्रिकेट मैदान में बल्लेबाजी करता शक्षम। स्रोत:क्लब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के डीवीआर क्रिकेट मैदान में ग्लोबल क्रिकेट अकादमी एकादश व डीवीआर क्रिकेट अकादमी एकादश के बीच बुधवार को 35 ओवर का मैच खेला गया। डीवीआर एकादश ने 102 रन से मैच जीता। कार्तिक जांगड़ा को मैन ऑफ मैच व अनिरुद्ध को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
डीवीआर एकादश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। डीवीआर एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक जांगड़ा ने 90 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 92 रन बनाए। हेजल ने 34 व शेखर ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन

ग्लोबल एकादश की ओर से अनिरुद्ध ने चार व मानव ने एक विकेट लिया। जवाब में ग्लोबल एकादश 121 रन ही बना सकी व डीवीआर एकादश ने 102 रन से मैच जीता। ग्लोबल एकादश की ओर से आदित्य ने 20 व तरुण ने 21 रन बनाए। डीवीआर एकादश की ओर से सक्षम ने चार, अक्ष ने तीन व शेखर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed