फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Duty magistrate posted in view of protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 23 Jun 2022 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Duty magistrate posted in view of protest against Agneepath scheme
अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात कर दिए हैं। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। एडीसी को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधीश ने उपमंडलाधीश राकेश कुमार, महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक दलबीर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरबीर सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी श्वेता सुहाग, तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रमोद शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ सचिन, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, कृषि उप-निदेशक महाबीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीएस कुंडू, एआरसीएस देवेंद्र बेनिवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित लठवाल, सिंचाई विभाग के एसडीओ सतीश कुमार, एसडीओ अशोक बंसल, उद्यान विभाग के उप-निदेशक एसके यादव, सिंचाई विभाग के एसडीओ अश्वनी राव, सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ वीरेंद्र मलिक, जिला उद्यान अधिकारी कमल सैनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विश्वनाथ खिची को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी पुलिस अधीक्षक की आवश्यकतानुसार अग्निशमन वाहन तथा सिविल सर्जन जीवन रक्षक उपकरणों से युक्त एंबुलेंस एवं पैरामैडिकल स्टाफ व डॉक्टर उपलब्ध करवाएंगे। पीजीआईएमएस निदेशक आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करेंगे। एमडीयू, पीजीआईएमएस, पंडित लख्मीचंद राज्य दृश्य एवं कला विश्वविद्यालय के कुलसचिवों तथा आईआईएम के निदेशक से भी विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को पंचायत समितियों के माध्यम से स्थिति की नियमित रूप से निगरानी करने आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed