फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to the dirt filled in the drains, the roads will be built again in the rain, ponds and passers-by will make a splash

नालों में भरी गंदगी से बारिश में सड़कें फिर बनेंगी तालाब और राहगीर करेंगे छई छपाक

Wed, 29 Jun 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Due to the dirt filled in the drains, the roads will be built again in the rain, ponds and passers-by will make a splash
न्यायालय के पास नाले में भरी गंदगी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। बारिश के मद्देनजर भले ही नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी अपने-अपने नालों की समुचित सफाई का दावा कर रहे हैं मगर हकीकत इससे इतर है। शीला बाईपास का बरसाती नाला हो या फिर सोनीपत रोड का, सभी गंदगी के अटे हैं। पूरे शहर के नाले-नालियों की सफाई का दावा करने वाले जिम्मेदारों को लघु सचिवालय के गेट पर बने बरसाती नाले को देखना चाहिए, जो गंदगी के अटा है। ऐसे में एक बार फिर बारिश में शहर की सड़कें तालाब बनेंगी और राहगीर उसमें छई छपाक करते दिखेंगे। क्योंकि बीते 23 मई को हुई 24.2 एमएम बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया था।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के नजदीक बरसाती नाला है, जिसके माध्यम से सुभाष चौक से लेकर लघु सचिवालय तक का पानी आगे तक जाता है। यह बरसाती नाला पूरी तरह से गंदगी के अटा है। ऐसे में तेज बारिश होने पर इस मार्ग पर जलभराव होना तय है। सेक्टर-एक, सेक्टर दो-तीन के पार्ट का नालों के भी यही हालात हैं। ऐसे में बारिश होने पर फिर शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना ही होगा। विगत दिनों मामूली सी बारिश होने पर दो दिन तक शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात रहे। इनको देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से नालों की सफाई के मामले में रिपोर्ट तलब की। हैरानी यह कि तीनों ही विभागों के अधिकारियों ने प्रशासन को रिपोर्ट सौंपते हुए नालों की समुचित सफाई कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

जब सफाई की तो कैसे आ रही प्रशासन के पास शिकायतें
नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के दावे प्रशासन के गले नहीं उतरे। इस पर एसडीएम राकेश सैनी ने हकीकत पता करने के लिए टीमें गठित की है। इसके अलावा जनता से सीधे शिकायत लेने के लिए फोन नंबर 01262-244151 व मेल आईडी sdm.rohtak@hry.nic.in जारी की है। जांच में लगी टीमों को ही नहीं बल्कि मेल आईडी और फोन पर कई शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों का प्रशासन संबंधित विभाग से टीमें लगवाकर सफाई करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों का दावा इन नालों की कराई सफाई
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के नाले
भिवानी रोड, सुखपुरा चौक से टीबी अस्पताल, पुराना एनएच 71ए से राजीव चौक, न्यू बस स्टैंड-सुखपुरा चौक-वीटा मिल्क प्लांट तक ,सुखपुरा से लाढ़ौत रोड, झज्जर चुंगी से शीतल नगर गली-नंबर चार तक, झज्जर चुंगी से सुनारिया चौक तक दोनों तरफ, सुनारिया चौक से गोकुल कॉलोनी, सुनारिया चौक से हिसार रोड के दोनों तरफ। अफसरों का दावा है कि नालों की सफाई के लिए कोई अतिरिक्त बजट नहीं है। बेलदार व ग्रुप डी कर्मियों से समय-समय पर सफाई कराते हैं। सभी नालों में सफाई की अच्छी स्थिति में हैं। गत वर्ष तिलियार लेक एरिया में जलभराव हुआ था, जिसका समाधान करवा दिया अब जलभराव नहीं होगा।
जन स्वास्थ्य विभाग के नाले
द्वितीय जलघर से कन्हैली ड्रेन झज्जर रोड, मॉडल टाउन से मॉडल टाउन डिस्पोजल तक, सति र्साईं आश्रम से गोहाना रोड तक, मेन डिस्पोजल से ड्रेन आठ तक, मेन डिस्पोजल से ड्रेन आठ तक सीधी तरफ सफाई करवाई है। गत वर्ष छोटूराम चौक और टीबी अस्पताल के नजदीक सुखपुरा चौक पर जलभराव हुआ था। छोटूराम चौक पर 18 इंच की लाइन लगाई है। टीबी अस्पताल सुखपुरा चौक पर बारिश के पानी की सफाई करवा दी गई है।
नगर निगम के नाले
निगम का दावा है कि शांतमाई से गोहाना अड्डा नाला, गोहाना अड्डा से माता दरवाजा, माता दरवाजा से जींद रोड, माता दरवाजा से शौरी कोठी, छोटूराम चौक से गोहाना अड्डा नीली कोठी वाला, ग्रीन रोड का, पुलिस लाइन रोड, राहड़ रोड, वाल्मीकि बस्ती, अस्थल बोहर का मेन रोड, गढ़ी बोहर का, कन्हैली रोड का, पहरावर, खेड़ी साद का, किला रोड का, माता दरवाजा से पुराना बस स्टैंड पीली कोठी, डुंगी गोहरी का, झज्जर रोड, कैलाश आश्रम का, गांधी कैंप, सेक्टर-14, सेक्टर-चार का, केंद्रीय विद्यालय का, हैफेड रोड नाला, सुनारिया जेल का, फौजी कैंप ऑफिस का, कैनाल रेस्ट हाउस का, कैनाल रेस्ट हाउस से छोटूराम चौक तक का, रेलवे रोड का, बागवाली गली का, कमला नगर का, कच्चा बेरी रोड का, गोकर्ण का, इंद्रा कॉलोनी का, सुभाष रोड का, सुखपुरा चौक से जींद बाईपास तक का नाला, लाढ़ौत रोड का, सुनारिया कला व सुनारिया खुर्द का नाला, बलियाना नाला, कन्हैली गांव का, शीला बाईपास से ताऊ नगर का नाला, भिवानी चुंगी से रेलवे फाटक तक का नाला, करतार पुरा का नाला, कच्चा चमारिया रोड नाले की सफाई कराई है। हालांकि अफसरों का कहना है कि इन नालों की सफाई के लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं है। सड़क की सफाई करने वाली कंपनी के कर्मचारी ही इन नालों की सफाई करते हैं।
23 मई को हुई 24.2 एमएम बारिश में हुआ था जलभराव
नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार नालों की सफाई करवाते हैं। इन विभागों की सफाई की पोल 23 मई को 24.2 एमएम बारिश ने खोलकर रख दी थी। बारिश के थमने के दो दिन तक दिल्ली बाईपास एमडीयू के पास, लघु सचिवालय के गेट पर, पुलिस लाइन के पास, छोटू राम चौक, सुभाष चौक, बजरंग भवन के नजदीक झंग कॉलोनी, सेक्टर-दो, सेक्टर-तीन, सेक्टर-एक, सोनीपत रोड, शीला बाईपास पर जलभराव रहा था। ऐसे में यदि मानसून की बारिश होती, तो निश्चित शहरवासियों को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
वर्जन-
हमने अपने सभी नालों की समुचित सफाई करवा दी है। कहीं पर भी कोई समस्या नहीं है। बारिश के पानी का जलभराव नहीं होगा। बारिश के कुछ समय बाद जलनिकासी हो जाएगी।
- रोहित, अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग
नालों की लगातार सफाई जारी है। सफाई करने के बाद लोग गंदगी डाल देते हैं, जिसकी वजह से सफाई का क्रम रुक नहीं रहा है। बारिश को लेकर काम तेजी से चल रहा है।

- सुंदर सिंह, सीएचआई नगर निगम
तीनों विभाग अपने-अपने नालों की सफाई करवा रहे हैं। मानसून 15 जुलाई के आसपास आएगा, तब तक सफाई हो जाएगी। मानसून से पहले होने वाली बारिश का कोई असर नहीं होता है।
- मनमोहन गोयल, मेयर
नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कई नालों की सफाई नहीं होने की शिकायतें आई हैं, जिनको संबंधित विभाग से साफ करवाया जा रहा है।
- राकेश सैनी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed