{"_id":"62796e9552d8dc33cc5184db","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-summer-people-s-thirst-is-not-being-quenched-from-city-to-village-rohtakcity-news-rtk64617653","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में गहराया पेयजल संकट, शहर से गांव तक नहीं बुझ रही लोगों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में गहराया पेयजल संकट, शहर से गांव तक नहीं बुझ रही लोगों की प्यास
विज्ञापन
खेडी साथ के बूस्टर पर पानी की समस्या को लेकर जमा लोगों से मिलने पहुंचीं कांग्रेस विधायक शकुंतला ख
- फोटो : RohtakCity
गर्मी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। एक बार फिर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है। इस समस्या से शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान हैं। सोमवार को एक ओर खेड़ी साध में व शहर में अमृत कॉलोनी व श्रीराम नगर के लोगों ने पेयजल संकट पर विरोध जताया।
सुबह खेड़ी साध के ग्रामीणों ने गांव के जलघर पर पानी की समस्या पर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की अनदेखी के चलते उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उनकी मांग है कि नहरी पानी रोजाना चाहिए। ट्यूबवेल का पानी खारा आता है।
अनिल खेड़ी साध ने बताया कि उनकी समस्या सुनने विधायक शकुंतला खटक भी आई थीं। उन्होंने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से मौके पर बात भी की है। फिलहाल उनको आश्वासन दिया गया है कि जल्द पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्रामीणों की समस्या है कि दस दिन में उन्हें ट्यूबवेल का पानी दिया जाता है। गांव निगम में होने के चलते टैक्स शहर का लिया जाता है और सुविधा गांव की भी नहीं है। यहां कोई ग्रांट नहीं है कि उससे ही काम करा लिया जाए। खेड़ी साध के हजारों ग्रामीण इस समस्या से लंबे समय से परेशान हैं। विरोध करने वालों में अनिल खेड़ी, मनोज, चांद वकील, बंसी, रणबीर, महेंद्र, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीराम नगर में दो माह से पानी नहीं तो अमृत कॉलोनीके लोग भी त्रस्त
शहर में श्रीराम नगर व अमृत कॉलोनी के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर जिला उपायुक्त से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रीराम नगर में तो दो माह से पानी नहीं आया है। जबकि अमृत कॉलोनी में महज पांच मिनट पानी मिल रहा है। विरोध कर रहे लोगों के साथ आई आप की जिला सचिव महिला संगठन मनीषा सुहाग ने बताया कि उन्होंने अपना मांगपत्र जिला उपायुक्त को सौंपा है। इसके बाद उन्होंने अधीक्षण अभियंता व कार्यकारी अभियंता से फोन पर मिलने की बात की, लेकिन वह जैसे ही मौके पर पहुंचे वह पहले ही निकल चुके थे। मौके पर कनिष्ठ अभियंता अमित व सुरेश मिले और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। शाम से पानी देने की दोनों अधिकारियों ने बात की। महिला नेत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोनों कॉलोनियों में पूरा पेयजल नहीं मिलता तो वह विरोध करने पर मजबूर होंगे।
ये पेयजल संबंधी समस्या मेरे संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता बता सकते हैं। उन्हीं की जिम्मेदारी इस समस्या का समाधान करने की है। -राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग