Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Pankaj and Dr. Ragini winners in marathon

Rohtak News: मैराथन में डॉ. पंकज और डॉ. रागिनी विजेता

Mon, 28 Oct 2024 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dr. Pankaj and Dr. Ragini winners in marathon
रोहतक। पीजीआई में 51वें वार्षिक खेल महोत्सव ‘स्पर्धा’ के अंतिम दिन रविवार को मैराथन का आयोजन हुआ। विषय रन फोर होप रहा। मैराथन का शुभारंभ निदेशक डॉ. एसएस लोहचब और कुलपति अनीता सक्सेना ने रिबन काटकर किया। इसमें विद्यार्थी और शिक्षक सम्मलित हुए। छह किलोमीटर दौड़ लगाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. लोहचब ने कहा कि यह महोत्सव में पीजीआई के छात्रों के बीच खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। मैराथन फैकल्टी पुरुष में डॉक्टर पंकज गहलोत और महिला में डॉ. रागिनी विजयी रहीं। विद्यार्थी पुरुषों में मोहित (फॉर्मेसी 2024 बैच) और छात्राओं में संजना विजेता रहीं। विजेताओं को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्जरी डिपार्टमेंट की डॉ. नित्याशा, डॉ सुधीर अत्री, डॉ. सुमित सचदेवा, डॉ. आदि मौजूद रहे। इन्होंने प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
विज्ञापन


इन खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
इस साल 2021 बैच के विद्यार्थियों की ओर से 25 से 27 अक्तूबर के बीच खेल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंडोर और आउटडोर खेल आयोजित किए गए। यहां इंडोर गेम में बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस और आउटडोर खेल- क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, खो-खो, वेट लिफ्टिंग, लॉन टेनिस, फुटसल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसके अलावा स्प्रिंट दौड़, 400 से 1600 मीटर दौड़, शॉटपुट, लॉन्ग जंप, टग ऑफ वॉर खेल आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed