{"_id":"674e205fb37a0bd644093f38","slug":"dr-mangal-sens-personality-was-full-of-fearlessness-and-integrity-rajbir-singh-rohtak-news-c-17-roh1020-555423-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मंगल सेन का व्यक्तित्व निर्भीक और सत्यनिष्ठा से परिपूर्ण था : राजबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मंगल सेन का व्यक्तित्व निर्भीक और सत्यनिष्ठा से परिपूर्ण था : राजबीर सिंह
Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सोमवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. मंगल सेन की पुण्यतिथि पर स्मृति यज्ञ व व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए।
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान आर्यवेश बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए व डाॅ. सीता राम व्यास बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। प्रो. राजबीर सिंह ने डॉ. मंगल सेन को राजनीतिक शुचिता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मंगल सेन का व्यक्तित्व निर्भीक और सत्यनिष्ठा से परिपूर्ण था। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. मंगल सेन के जीवन से प्रेरणा लेकर संस्कारी बनने और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया। आर्यवेश ने डॉ. मंगल सेन को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक अद्वितीय योगदानकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मंगल सेन सत्य और सेवा का प्रतीक थे। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. मंगल सेन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
डॉ. सीता राम व्यास ने डॉ. मंगल सेन को एक जन नेता और हरियाणा के लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में डॉ. मंगल सेन के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने आभार प्रदर्शन किया। डाॅ. मंगल सेन शोध पीठ के निदेशक प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने यज्ञ तथा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया। डाॅ. मंगल सेन को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. आरपी गर्ग, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी व जगदेव हुड्डा मौजूद रहे।