फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. KD became the president and Dr. Praveen Kumar as Vice President

Rohtak News: डाॅ. केडी बने अध्यक्ष और डाॅ. प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष

Thu, 04 Jan 2024 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. KD became the president and Dr. Praveen Kumar as Vice President
रोहतक। अपनी मांगों को लेकर करीब 10 साल से अनदेखी सह रहे प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों के सीएमओ ने मंगलवार को रोहतक में बैठक करते हुए सर्वसम्मित से एसोसिएशन का गठन कर लिया। इसमें सभी ने एकमत से सीएमओ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डाॅ. एम के दयाल उर्फ डाॅ. केडी को अध्यक्ष के पद पर चुना है।अपनी एसोसिएशन के गठन पर जानकारी देते हुए शहीद हसन खान मेवात मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डाॅ. केडी ने बताया कि पूरे प्रदेश के करीब 04 मेडिकल काॅलेजों के सीएमओ ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बैठक की। इसमे उन्हें अध्यक्ष चुना गया। खानपुर मेडिकल काॅलेज से डाॅ. प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष, पीजीआईएमएस से डाॅ. प्रियंका को महासचिव, डाॅ. साकेत को सचिव और कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज से डाॅ.पीयूष को खंचाजी के पद पर चुना गया है।
विज्ञापन

डाॅ. प्रियंका ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आगे गुहार लगाकर थक चुके थे, ऐसे में उन्हें यह एसोसिएशन बनानी पड़ी, जिसका जल्द ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके कई साथी अभी भी ग्रुप ''''ए'''' की जगह ग्रुप ''''बी'''' में आते हैं, जिससे उनके वेतन में भी काफी नुकसान हो रहा है। डाॅ. प्रियंका ने बताया कि अभी तक उन लोगों की एसीपी भी शुरू नहीं हुई है, जबकि वें दस साल से ज्यादा नौकरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एसोसिएशन का अब पूरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सर्विस रूल बनवाकर सभी को आर्थिक व मानसिक शोषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed