फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Door-to-door matching of old property ID with new ID

Rohtak News: घर-घर जाकर पुरानी संपत्ति आईडी का नई आईडी से किया मिलान

Mon, 06 Feb 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door matching of old property ID with new ID
रोहतक। नगर निगम की तरफ से पुरानी संपत्ति आईडी का नई संपत्ति आईडी से मिलान करने का कार्य रविवार को भी किया गया। निगम टीम ने सूची के हिसाब से लोगों के पास पहुंचकर पुरानी संपत्ति आईडी से नई आईडी से मिलान करने का प्रयास किया। लेकिन नई आईडी में मिल रही त्रुटियों के कारण निगम कर्मचारियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि पुरानी संपत्ति आईडी से नई आईडी का मिलान करना काफी मुश्किल हो रहा है। कहीं फोन नंबर गलत है तो कहीं मालिक का नाम ही गलत लिखा हुआ है। किसी का मकान है, किसी दूसरे के नाम चढ़ा हुआ है। मालिकों के नाम गलत लिखे हैं तो किसी की कैटेगरी बदली हुई है। ऐसे में कर्मचारियों को नई संपत्ति आईडी से मिलाने में परेशानी आ रही है। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निगम की सभी टीम सुबह से ही वार्डों में इंटिग्रेशन का कार्य कर रही है। कर्मचारी पुराना रिकार्ड नई संपत्ति आईडी से जोड़ रहे है, जिससे संबंधित का संपत्ति कर डाटा भी अपडेट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed