फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctors took to the streets demanding recognition of electro homeopathy

Rohtak News: इलेक्ट्रो हाेम्योपैथी को मान्यता देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे डॉक्टर्स

Wed, 17 Jul 2024 04:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Doctors took to the streets demanding recognition of electro homeopathy
16सीटीके14...मानसरोवर पार्क के पास अपनी मांगो को लेकर रोष जताते चिकित्सक। स्रोत: चिकित्सक
रोहतक। इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता देने की मांग को लेकर इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल काउंसिल (ईएचएमसी) हरियाणा ने मंगलवार को रोहतक में रोष प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश में भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता देने की मांग की। ईएचएमसी हरियाणा के बैनर तले प्रदेशभर के डॉक्टर ने शहर के मानसरोवर पार्क में इकट्ठा होकर रणनीति बनाई। इसके बाद रोष प्रदर्शन करते हुए डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे। कार्यालय में डीसी के न मिलने पर डॉक्टर्स ने सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर्स पोस्टर और बैनर लेकर डी पार्क स्थित पूर्व सीएम व नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के आवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सीएम के पीए को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में मांग उठाकर इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता दिलाने में सहयोग करने को कहा। ईएचएमसी के चेयरमैन डॉ. विनोद खनगवाल और प्रदेशभर से आए इलेक्ट्रो होम्योपैथी के डॉक्टर्स ने कहा कि चिकित्सा की इस पद्धति में सभी बीमारियों का इलाज संभव है। यहां तक कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस पद्धति से ठीक हुए हैं। प्रदेश सरकार इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता देकर आयुष विभाग में आयुर्वेद की तरह ही भर्ती निकाले।
विज्ञापन


हरियाणा को दिक्कत क्यों
ईएचएमसी हरियाणा के चेयरमैन डॉ. खनगवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार इलेक्ट्रो होम्योपैथी को वर्ष 2018 में ही मान्यता दे चुकी है। वहां डॉक्टर्स आराम से इस पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार बार-बार अनुरोध करने के बाद भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता नहीं दे रही है। ऐसा हमारे साथ क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन



ईएचएमसी ने दी चेतावनी

ईएचएमसी ने मंगलवार को कहा कि आज हमने एक जिले में ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग उठाई है। अब सरकार नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेशभर में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के करीब 20000 डॉक्टर्स हैं। इस विषय को लेकर प्रदेशभर के डॉक्टर्स की जल्द बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाएंगे। इसके बाद ही अगले कदम का ऐलान करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे प्रदर्शन में मौजूद

ईएचएमसी के वाइस चेयरमैन डॉ. नारायण सिंह तेवतिया, कैशियर डॉ. विनोद तोबड़िया, एएएमसी चेयरमैन डॉ. महीपाल, डॉ. संदीप सैनी, डॉ. ज्ञान चंद सैनी, डॉ. लालचंद, डॉ. पीके अरोड़ा, डॉ. रवि, डॉ. सतीश मलिक, डॉ. रोनी रमन, डॉ. ऊषा खनगवाल, डॉ. शिवानी, डॉ. श्वेता, डॉ. वेद पाल, डॉ. संजू वर्मा, डॉ. रोहित, डॉ. शिवराज, डॉ. जय राम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed