{"_id":"690a680198a38e8b940c67f6","slug":"doctors-of-pgis-orthopedics-department-won-awards-rohtak-news-c-17-roh1020-756729-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों ने जीते पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों ने जीते पुरस्कार
Wed, 05 Nov 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
पीजीआईएमएस के हड्डी रोग विभाग चिकित्सकों के साथ उपस्थित कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के दो व स्पोर्ट्स इंजरी विभाग के एक चिकित्सक ने लखनऊ में आयोजित 21वें राष्ट्रीय ऑर्थोप्लास्टी एसोसिएशन सम्मेलन (आईएएसीओएन) में हुई प्रतियोगिताओं की सभी श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं।
ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र वाधवानी ने बेस्ट आईएए फेलो पेपर अवॉर्ड जीता। इसी विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. शग्निक पॉल, सीनियर रेजिडेंट ने आईएए गोल्ड मेडल पेपर अवॉर्ड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहित दुआ ने यंग सर्जन फोरम अवॉर्ड जीता। इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने चिकित्सकों को बधाई दी।
विज्ञापन
हड्डी रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र वाधवानी ने बताया कि 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हुए सम्मेलन में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के नवीनतम तकनीक पर चर्चा की गई। इसमें कूल्हा, घुटना और कंधा ऑर्थ्रोप्लास्टी सहित जटिल रिवीजन सर्जरी पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
डॉ. जितेंद्र वाधवानी ने कहा कि ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने इसमें भाग लेकर अनुभव और अनुसंधान साझा किए। डॉ. रूप सिंह ने कहा कि ऑर्थोपेडिक्स विभाग की इस उपलब्धि पर गर्व है। स्पोर्ट्स इंजरी मेडिसिन विभाग अध्यक्ष डॉ. राजेश रोहिला ने बताया कि स्पोर्ट्स इंजरी मेडिसिन विभाग खेल से जुड़ी चोटों के इलाज और उनकी रोकथाम के लिए समर्पित है।