फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not divide, we will try to distribute, we will add: Tikait

बंट मत जाना, ये बांटने की कोशिश करेंगे, हम जोड़ने कीः टिकैत

Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Do not divide, we will try to distribute, we will add: Tikait
खरावड़ में संबोधित करते किसान नेता राकेश टिकैत।
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत खरावड़ शिविर के मंच पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। बोले- ये किसान की लड़ाई है, बंट मत जाना। ये बांटने की कोशिश करेंगे। हम जोड़ने की कोशिश कर रहे। ये तोड़ने की कोशिश करेंगे तो हम गले लगाने की कोशिश करेंगे। हम नहीं बंटेंगे...यह किसान का सवाल है। इसका जवाब सरकार को देना पड़ेगा। कमेटी से हमारे मुद्दों पर बात करें या तो समझौता करें, नहीं तो हम पूरे देश में जाएंगे। देश के किसान हमारे साथ हैं। सब मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

किसान आंदोलन से जुड़े लोगों में जोश भरने आए राकेश टिकैत ने ये बोल खरावड़ के मंच पर बुधवार रात करीब नौ बजे कहे। ठंड में पूरे दिन से इंतजार कर रहे लोगों के बीच जैसे ही टिकैत पहुंचे, वहां मौजूद लोगों का जोश दोगुना हो गया। टिकैत ने पहुंचते ही माइक हाथ में ले लिया और कहने लगे- हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। इस नारे के साथ किसानों में जोश भरते हुए किसान नेता ने किसानों को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश भर में आंदोलन चल रहा है। प्रदर्शन हो रहे हैं। मीडिया में नहीं दिखाया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों की ओर से जल भेजा है। जल ही हमारा देवता है। जल ने ही हमें बचाया है। हम इसका सम्मान करेंगे। यही जल 28 जनवरी को आंखों से बरसा है। किसानों का गुस्सा जल में संग्रह किया है। युवा अपना गुस्सा छोड़कर अपने खेत में नंगे पैर चलें। अपनी जमीन से शरीर का कांटेक्ट करो। इससे लगाव बढ़ेगा। उत्साह दोगुना होगा।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि आप सरीखी फौज मिल जाए। हरियाणा की खाप मिल जाए। पंजाब सरीखा साथी मिल जाए। क्रांतिकारी देश का किसान मिल जाए। किसकी हिम्मत है, बिल वापस न लें। ये बिल भी वापस लेंगे और एमएसपी कानून भी बनेगा। यही हमारे पंच फैसला करेंगे। किसानों के फैसले पंच करेंगे। फसलों के फैसले किसान करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद विधायक की पेंशन, जवान की पेंशन नहीं। यह नहीं चलेगा। पेंशन या तो उनकी भी बंद होगी या सभी को मिलेगी। इनका इलाज किया जाएगा। इसके लिए देश भर में छह फरवरी को जाम रहेगा। इस जाम में फंसने वालों को खाना-पानी देंगे। इसकी व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पगड़ी बांध कर किया सम्मानित
खरावड़ के ग्रामीणों व मलिक (गठवाला) खाप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को सम्मानित किया गया। ग्राम सरपंच बिजेंद्र ने उन्हें पगड़ी पहनाई। ग्रामीणों की ओर से शॉल भी भेंट की गई। यहीं भारतीय किसान यूनियन अंबावत के अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बिल्लू प्रधान ने उन्हें बाबा मस्तनाथ का चित्र भेंट किया। पार्षद कदम सिंह अहलावत ने भी उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालक यशवंत मलिक ने किसान नेता का स्वागत किया। इससे पूर्व मंच पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़नी का भी स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। यही नहीं, मंच पर किसान नेता के साथ सेल्फी लेने वालों का भी तांता लगा रहा।

 खरावड़ में राकेश टिकैत की जन सभा में मौजूद लोग।  अमर उजाला

खरावड़ में राकेश टिकैत की जन सभा में मौजूद लोग। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed