फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Divisional Commissioner held a meeting of officers in Rohtak

Haryana: मंडल आयुक्त के अधिकारियों को निर्देश; फील्ड में जाकर दूर करें समस्या, शिकायतकर्ताओं को कॉल कर बुलाएं

Tue, 25 Jun 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

मंडल आयुक्त ने रोहतक में पांच जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। वे बोले कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं।  लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी व चरखी-दादरी के अधिकारी बैठक में पहुंचे थे।

विज्ञापन
Divisional Commissioner held a meeting of officers in Rohtak
अधिकारियों की बैठक लेते मंडल आयुक्त संजीव वर्मा। - फोटो : डीपीआरओ

विस्तार

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें, साथ ही फील्ड में जाकर समस्याओं को दूर करें। यहां तक कि जो शिकायतें पेंडिंग हैं, उनके शिकायतकर्ताओं को कॉल करके बुलाएं, ताकि आम आदमी को भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री नायब सैनी आम आदमी की शिकायतों को लेकर बेहद गंभीर हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंगलवार को मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने रोहतक में लघु सचिवालय में रेंज के अधिकारियों की बैठक में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, खाद्य आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं।
विज्ञापन


समाधान शिविर में आने वाली तमाम शिकायतों को लेकर चंडीगढ़ में चीफ सेक्रेटरी के साथ रविवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। तमाम शिकायतों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद देख रहे हैं, इसलिए प्रत्येक विभाग सुनिश्चित करें कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने बारी-बारी से प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लिया, जो शिकायतें जिलास्तर पर निपटाई जा सकती हैं, उन्हें तुरंत निपटाएं और जो मामले हेडक्वार्टर से संबंधित हैं, उन्हें चंडीगढ़ भेजकर समाधान करवाएं। मंडल आयुक्त ने कहा कि किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के बहाने नहीं चलेंगे।

लोगों की शिकायतों का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि पेंशन, राशन, मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना, बिजली के नए कनेक्शन, नए ट्रांसफार्मर, इंतकाल, परिवार पहचान पत्र, फैमिली आईडी जैसी शिकायतों का जल्द निपटारा करें। उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि आज बैठक में जो समीक्षा हुई है, उसकी रिपोर्ट जल्द ही ली जाएगी।

गांवों में ड्रेनों की सफाई तुरंत करें
मंडलायुक्त वर्मा ने कहा कि गांव में ड्रेनों की सफाई जल्द करना सुनिश्चित करें। बारिश के मौसम में गांवों में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक पंचायत के साथ मिलकर प्राथमिकता के साथ काम करें।

ये अधिकारी पहुंचे थे बैठक में
बैठक में झज्जर जिला के उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, रोहतक की अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, भिवानी के एडीसी हर्षित कुमार, रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, रोहतक नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक व अंकिता वर्मा, सोनीपत की संयुक्त आयुक्त रेनुका नांदल, चरखी दादरी के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, मंडल आयुक्त के निजी सहायक राकेश, सहित रोहतक मंडल के पांचों जिलों के सभी डीडीपीओ, डीआरओ, डीएसडब्ल्यूओ, सिंचाई विभाग के एसई, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई व एक्सईएन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य सभी जिलों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


समाधान शिविर में पहुंचीं 107 शिकायतें
मंगलवार को समाधान शिविर में 107 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर बाकी सभी शिकायतों को निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को एडीसी ने हिदायत दी। एडीसी वैशाली सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 21 शिकायतें, जिला समाज कल्याण विभाग से संबंधित 10 शिकायतें और अन्य विभागों से संबंधित 55 शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed