शांति बहाली के लिए जिला पुलिस का फ्लैग मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की ओर से शांति बहाली के लिए जिले के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें एसपी शशांक आनंद और डीएसपी पुष्पा खत्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
पहले दिन पुलिस प्रशासन की ओर से गांव बोहर और खेड़ीसाध सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। एसपी शशांक आनंद ने संवेदनशील गांवों में जाकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान कई जगहों पर सर्च अभियान भी चलाया गया, ताकि संदिग्धों पर कार्रवाई की जा सके।
फ्लैग मार्च में कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी टीम सहित शामिल रहे। देर शाम को सभी मुख्य चौराहों और बाजारों में सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चले फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों और अन्य लोगों ने बातचीत कर स्थिति के बारे में जानकारी ली।
इसके अलावा रविवार की शाम को सभी प्रमुख चौराहों और बाजारों में सेना के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों व पुलिस को तैनात कर दिया गया है जो सड़क पर आने वाले सभी से पूछताछ कर रहे थे।