फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees gathered to worship Holi, Holika Dahan took place at 400 places

Rohtak News: होली पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, 400 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Holi, Holika Dahan took place at 400 places
रोहतक।
विज्ञापन

होली पर्व का उत्साह रविवार को साफ नजर आया। शहर व गांवों में जगह-जगह मुख्य चौराहों पर दिन में होलिका पूजन हुआ। यह गड़े डांडा के चारों ओर महिलाओं ने चावल व अन्य खाद्य सामग्री से भोग लगाया और जल अर्पित किया। पारंपरिक परिधानों में पूजा के लिए आई महिलाओं ने होलिका के रूप में गाड़े गए डांडे के चारों ओर घूम कर मन्नतें मांगीं। जिले में शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 400 से ज्यादा जगहों पर होलिका दहन किया गया।
प्रेम व सौहार्द के पर्व होली पर दिन भर श्रद्धालु महिलाएं विभिन्न चौराहों पर होलिका पूजन करती नजर आईं। महिलाओं ने गोले व मखानों की तो बच्चे बिस्किट, टॉफी व अन्य चीजों से सजी माला पहन कर पूजन के लिए पहुंचे। साथ में गोबर से बने बड़कुल्ले भी चढ़ाए। इसके चलते काफी चहल-पहल बनी रही। महिलाओं ने होलिका का व्रत रखा।
विज्ञापन

शाम को हुआ होलिका दहन
रविवार शाम छह बजे के बाद पूजन कर होलिका दहन किया गया। शहर में सुभाष रोड स्थित सैनी धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, हुडा कॉम्प्लेक्स, डीएलएफ, मानसरोवर कॉलोन, प्रेम नगर, सैनीपुरा, आर्य नगर, माॅडल टाउन डबल पार्क, गुफा वाला मंदिर, सेक्टर एक, सेक्टर एक-दो का पार्ट, देव कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, बड़ा बाजार, बांस गेट, पाडा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड के पास, सुखपुरा चौक, शिवाजी कॉलोनी, जनता कॉलोनी समेत अनेक इलाकों में हाेलिका दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खेला जाएगा फाग
होली पूजन के बाद सोमवार को फाग खेला जाएगा। लोग आपसी बैर भाव त्याग कर एक-दूसरे को रंग लगाएंगे व त्योहार की खुशी साझा करेंगे। प्रेम व सौहार्द के इस पर्व पर दिन भर रंग-अबीर उड़ेगा। घरों में गुलगुले, सुहाली समेत अनेक पकवान बनाए जाएंगे।

महिलाओं ने पूजा कर होलिका से मांगी सुख-शांति
कलानौर खंड में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ होलिका का पूजन किया। महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर बच्चों के साथ होलिका का पूजन कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। रविवार शाम को विभिन्न स्थानों पर ढोल और नगाड़ों की थाप के बीच शांतिपूर्वक मंगल कामना करते हुए होलिका दहन किया गया। रविवार सुबह से ही होलिका पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। पर्व पर महिलाओं ने व्रत भी रखा। त्योहार के चलते महिलाएं व बच्चे सुबह ही नए कपड़े पहन कर तैयार हो गए। महिलाएं मंगल गीत गाती हुईं विभिन्न स्थानों पर बनाई गई होलिका के पास पहुंची और वहां पर विधि-विधान से होलिका पूजन किया। बच्चों में होली पूजन को लेकर विशेष उमंग थी। बच्चे गले में टाफी, बिस्कुट, बेर और मेवे आदि से बनी मालाएं पहने हुए थे। कलानौर में विशेष रूप से दो जगह होलिका दहन किया जाता है। इसमें डीएवी चौक व टैक्सी स्टैंड के पास होलिका दहन स्थल शामिल है। इस मौके महिला, पुरुष व बच्चे नाचते गाते नजर आए। महिलाओं ने लोक गीतों पर नाच गाकर कर खुशियां मनाई।








त्योहार पर शराब पीकर वाहन न चलाएं : जयहिंद
होली भाईचारे का त्योहार है। हम सभी प्रदेश की प्रगति, विकास समृद्धि व सुख-शांति की कामना करते हैं। यह कहना है जयहिंद सेना के अध्यक्ष नवीन जयहिंद का। वह रविवार को सेक्टर छह में आयोजित भगवान भाेलेनाथ के भंडारे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां गौरी गाय व उसके बछड़े के साथ होली खेली।

उन्होंने कहा कि युवा शांतिपूर्वक ढंग से होली खेलें। कानून व सामाजिक व्यवस्था बिगड़े, ऐसा कदम न उठाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। भाईचारे का यह त्योहार गुलाल के साथ होली खेलकर मनाएं। यहां 104 वर्षीय दादा दुलीचंद भी पहुंचे। होली मिलन समारोह में उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed