{"_id":"6ae2679a98df9a392609a830","slug":"devayani-secured-first-place-in-solo-rohtak-news-c-198-1-rew1001-247916-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाल महोत्सव... एकल नृत्य में देवयानी, मेहंदी में दीक्षित और खुशी पहले स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाल महोत्सव... एकल नृत्य में देवयानी, मेहंदी में दीक्षित और खुशी पहले स्थान पर रहीं
विज्ञापन
प्रतियोगिता में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिलास्तरीय बाल महोत्सव के पांचवें दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में सात सरकारी विद्यालयों सहित कुल 38 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान प्रथम व द्वितीय वर्ग की एकल नृत्य, चौथे वर्ग की मौके पर स्केचिंग और छात्राओं की मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने नृत्य, चित्रकला और मेहंदी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उपायुक्त राहुल मोदी ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों को अपनी कला और हुनर निखारने का बेहतर मंच प्रदान करता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर को शास्त्रीय एकल नृत्य, एकल नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज, वन एक्ट प्ले और थाली-कलश सजावट प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य बलजीत यादव सहित बाल भवन के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एकल नृत्य में छात्राओं ने दी प्रस्तुति
एकल नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम समूह में आरपीएस पब्लिक स्कूल हंसाका की देवयानी ने पहला स्थान हासिल किया। समर वैली पब्लिक स्कूल भांडोर की अवनी दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर सूरज स्कूल, बावल की जानवी, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल बीएमजी की देवश्री, सैनी पब्लिक स्कूल की लावण्या, प्रोडिजी स्कूल की खनक ठाकुर और सत्युग दर्शन संगीत कला केंद्र की शुभांगी जैन रहीं।
दूसरे समूह में आरपीएस पब्लिक स्कूल हंसाका की गरिमा प्रथम रही। सैनी पब्लिक स्कूल की ऐश्वर्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आरपीएस स्कूल बीएमजी की कायरा राव और जैन पब्लिक स्कूल की हाना तीसरे स्थान पर रहीं।
स्केचिंग में प्रिंस प्रथम
मौके पर स्केचिंग प्रतियोगिता के चौथे समूह में कैनाल वैली पब्लिक स्कूल, बेरली के प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की मुस्कान रापड़ी दूसरे स्थान पर रही। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी की नैना और न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल लिलोढ़ की चेष्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं ने मेहंदी स्पर्धा में लिया हिस्सा
केवल छात्राओं के लिए आयोजित मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता के तीसरे समूह में आरपीएस पब्लिक स्कूल हंसाका की दीक्षित और खुशी शर्मा पहले स्थान पर रहीं। केरल पब्लिक स्कूल जाटूसाना की रितिका दूसरे और आरडीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिहाड़ा की रिया तीसरे स्थान पर रही।
चौथे समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा की खुशी शर्मा प्रथम रही। आरपीएस पब्लिक स्कूल, हंसाका की वास्वी शर्मा दूसरे स्थान पर रही। कराला पब्लिक स्कूल जाटूसाना की शफाली और पीएमश्री राजकीय विद्यालय खोरी की दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।