फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dev Deepawali: Tableau of Lord Krishna and Balaram taken out

देव दीपावली : भगवान कृष्ण और बलराम की निकाली झांकी

Sat, 20 Nov 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: Tableau of Lord Krishna and Balaram taken out
बाबा बालक पुरी डेरे में आयोजित कीर्तन के दौरान झूमते श्रद्धालु। अमर उजाला
देव दीपावली और टुबड़ी मनाते हुए शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कार्तिक मास का समापन किया गया। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण और श्री बलराम की झांकी निकाली गई। भक्तों ने भजन कीर्तन कर भगवान की महिमा का गुणगान किया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

डेरा श्री बाबा लक्ष्मण पुरी गोकर्ण तीर्थ पर जूना अखाड़ा के उप आचार्य बाबा कपिलपुरी महाराज व महंत कमलपुरी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने पूजा अर्चना की। महंत कपिलपुरी ने बताया कि भगवान विष्णु का प्रिय माह कार्तिक है और इसका समापन हो गया है। पूरा कार्तिक माह देवता, मनुष्य, नाग, यक्ष, गंधर्व आदि भगवान श्रीविष्णु की आराधना करते हैं और पूर्णिमा को दीपदान करके आरती करते हैं। इसे देवों की दीपावली भी कहा जाता है। कार्तिक माह श्री विष्णु और कार्तिकेय को समर्पित है। मां महालक्ष्मी इस माह पृथ्वी पर आती हैं और भगवान विष्णु की योगनिद्रा भी इस माह की शुक्लपक्ष की एकादशी को टूटती है।
विज्ञापन

साईं मंदिर में गुरु सेविका किरण शर्मा की ओर से कार्तिक माह में संगत के साथ हवन किया गया। सुबह और शाम फेरी निकाली गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर कमलेश, मधु, कैलाश, प्रवीण, निर्मल, सरोज गांधी, सीमा शर्मा, सुनीता वधवा, कांता, शशि आदि सभी मौजूद रहे। श्री बालकपुरी डेरे की ओर से पूरे कार्तिक मास में सुबह-शाम प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें पुरीधाम के महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज की अगुवाई में धार्मिक आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को पुरीधाम की सात परिक्रमा पूरी कर गुरु महिमा का गुणगान किया। सायंकाल को पुरी धाम में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें शिव शक्ति धाम सांपला से स्वामी कृष्णानंद कालीदास महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed