{"_id":"648cd928b332e55b0e0dd4f4","slug":"deputy-commissioner-visited-various-places-regarding-cleanliness-rohtak-news-c-17-roh1018-179389-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सफाई व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सफाई व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों का किया दौरा
Sat, 17 Jun 2023 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:20 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त अजय कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में नालों की सफाई को लेकर दौरा किया। अधिकारियों को सभी ड्रेनों व नालों की सफाई का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने हिसार रोड के नालों की सफाई का कार्य दो दिन के भीतर पूरा करने और गोहाना रोड स्थित नाले की सफाई सुनिश्चित की करने के आदेश दिए। गांव बोहर के नाले की तकनीकी खामियों को भी दूर करने और किसी ने नालों पर अतिक्रमण कर रखा है तो उसे हटवाया जाए। नालों पर अतिक्रमण होने की वजह से उनकी सफाई होने में बाधा आती है। शिवाजी कॉलोनी, हिसार रोड, गोहाना रोड व गांव बोहर की ड्रेनों व नालों की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। गांधी कैंप की मार्केट एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें कूड़ा इधर-उधर न फेंक कर केवल कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार व मंदीप धनखड़, सहायक नगर योजनाकार तिलक राज, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक विपिन व सुमित फोगाट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार व मंदीप धनखड़, सहायक नगर योजनाकार तिलक राज, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक विपिन व सुमित फोगाट उपस्थित रहे।
विज्ञापन