फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dengue, health, medical, mosquito, haryana, patient death, health department, suspected case

चिकनगुनिया के चार और डेंगू का एक और नया केस मिला

Fri, 23 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 23 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
dengue, health, medical, mosquito, haryana, patient death, health department, suspected case
डेंगू के अब तक 22 और चिकनगुनिया के 107 केस की पुष्टि - फोटो : amar ujala
बदलते मौसम में चिकनगुनिया और डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को चिकनगुनिया के चार और डेंगू का एक नया केस सामने आया। लगातार बढ़ रहे केसों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले जिले में चिकनगुनिया और डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। अब हालात यह हैं कि पीजीआईएमएस और सिविल अस्पताल में बेड भर चुके हैं। एक बेड पर कई-कई मरीजों को लिटाया जा रहा है तो वहीं कुछ मरीज अपनी खाट लेकर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद यह कहर कम नहीं हो रहा। अब बृहस्पतिवार को चिकनगुनिया के चार नए केस मिलने के बाद इसकी संख्या बढ़कर 107 तक पहुंच गई तो वहीं डेंगू का एक और नया केस मिलने के बाद इसकी संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन


लोग करें सहयोग, तभी डेंगू से जीते जंग

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि चिकनगुनिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा। घरों के आसपास जलभराव न होने दें। स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें, सभी के प्रयास से इस पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की लंबी कतार, घंटों बाद मिल रहा उपचार

बीमारियों के इस सीजन में सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पीजीआईएमएस और सिविल की ओपीडी भी कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए घंटों लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। इसके बाद ही उन्हें उपचार मिलता है। थक हारकर कई बार मरीज एक से दूसरे अस्पतालों में भी चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर जगह यही हाल है। इसके अलावा पीजीआईएमएस और सिविल में दवाइयों को लेकर भी मारामारी मची हुई है। कई बार मरीजों को बाहर की दवाइयां भी लिखी जा रही हैं, जिस कारण गरीबों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed