{"_id":"655d0b610ec0ef3b830719c4","slug":"dengue-crosses-300-figure-reaches-301-with-five-new-cases-rohtak-news-c-17-roh1020-298488-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेंगू 300 पार, पांच नए केसों के साथ आंकड़ा हुआ 301","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेंगू 300 पार, पांच नए केसों के साथ आंकड़ा हुआ 301
Wed, 22 Nov 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। टाइगर मॉस्किटो का खतरा खत्म नहीं हुआ है। जिले में मंगलवार को पांच नए केसों के साथ डेंगू का आंकड़ा 301 पहुंच गया है। पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ चुके डेंगू ने नवंबर में तिहरा शतक लगाया है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में लार्वा विरोधी गतिविधियों को फिर रफ्तार दी जा रही है। विभाग की टीमों को अपने दौरे में 19 जगह मच्छर का लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, समर गोपालपुर में दो, रुड़की में दो, अजायब में एक डेंगू केस मिला है। इन नए केसों के साथ जिले में अब तक कुल 301 डेंगू केसों की पहचान हो चुकी है। यही नहीं, मच्छर का लार्वा अब भी मिल रहा है। मंगलवार को विभाग की ओर से 19 लोगों को नोटिस जारी किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेश अनुसार नोडल अधिकारी वीबीडी डॉ. कपिल गुप्ता के निर्देशन में टीम ने निडाना, समरगोपालपुर और रुड़की का दौरा किया। इस दौरान जोनल एंटोमोलोजिस्ट सुमित, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश नैनकवाल, विनय मलिक और इंसेक्ट् कॉलेक्टर सोनिया शामिल रहे। लोगों को फ्रिज की ट्रैक अलार्म व अन्य स्थानों पर भी लार्वा दिखाकर जागरूक किया जा रहा है।