फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonstration of India Alliance against suspension of MPs

Rohtak News: सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2023 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of India Alliance against suspension of MPs
रोहतक। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर शुक्रवार को संसद से निलंबित किए गए 147 सांसदों की कार्रवाई के खिलाफ माकपा और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने कहा यह केवल मात्र सांसदों का निलंबन नहीं बल्कि देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद करना है। इस निरंकुश्ता के खिलाफ संवैधानिक मूल्यों के बचने के लिए संघर्ष तेज करेंगे।
विज्ञापन

विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि यह घटनाक्रम पार्लियामेंट पर एक दाग जैसा है। उन्होंने कहा कि सांसदों को सदन से निकालना और वहां फिर बिल पास करना लोकतंत्र का अपमान किया जाना है। बत्तरा ने कहा कि मुद्दों को भटकाने के लिए, अपनी गलती छुपाने के लिए भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस और माकपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और शहर में जुलूस करते हुए आंबेडकर चौक पर धरना दिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सतपाल सिवाच ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी व विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि भाजपा जो भी आवाज उठा रहा है डराने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माकपा जिला सचिव डॉ. जगमति सांगवान और पूर्व जिला सचिव व राज्य कमेटी सदस्य विनोद देशवाल ने कहा कि भाजपा आरएसएस को प्रतिरोध मुक्त सड़क और विपक्ष मुक्त संसद चाहिए।

इस मौके पर पूर्व विधायक संत कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चक्रवर्ती शर्मा, माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य प्रीत सिंह, एडवोकेट रामचंद्र सिवाच, कमलेश लाहली, बलवान सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर आरएस दहिया, सुमित कैप्टन शमशेर सिंह मलिक, वरिष्ठ पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, बलराज बल्ले, मोनू शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र बत्तरा, महिला जिला अध्यक्ष संगीता सहरावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed