फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Democracy is under threat from the politics of bogus

फर्जी वोटों की राजनीति से लोकतंत्र को खतरा : धनखड़

Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Democracy is under threat from the politics of bogus
41-जिला विकास भवन में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’’ विषय पर आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी के दौ
रोहतक। देश में लोकतंत्र के नाम पर भीड़तंत्र या अराजकता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। लगातार चुनावी हार से कांग्रेस नेतृत्व हताश है और राजनीतिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ रहा है। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर अनावश्यक सवाल उठाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री के पिता पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। जिस कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष को जेलों में ठूंसा था, आज वही संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने विकास भवन स्थित सभागार में कहीं। वह ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस एसआईआर में 13 करोड़ वोट काटे जाने का भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान 6.3 करोड़ वोट दो स्थानों पर दर्ज पाए गए, 2.8 करोड़ ऐसे मतदाता मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि 3 करोड़ नाम अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर सिंह ढाका ने की। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, डॉ. अशोक कुमार रंगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed