फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demanded extortion from manager of transport company, even threatened to kill him

Rohtak News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर से मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी भी दी

Sun, 18 Aug 2024 04:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion from manager of transport company, even threatened to kill him
रोहतक। आईएमटी थानाक्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंधक से रंगदारी मांगने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। शिकायत में मैनेजर ने कहा है कि प्रत्येक वाहन से चार हजार रुपये की मांग की गई है। रुपये नहीं देने पर काम नहीं करने और गोली मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ी साध अमृत भवन 2 निवासी आशुतोष कुमार झा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी सीजेडीएआरसीएल स्क्रेप कंपनी है। कंपनी से काफी संख्या में ट्रक माल भरकर सोनीपत जाते हैं। ट्रांसपोर्ट यूनियन के एक नेता को अपना रिश्तेदार बताकर खेड़ी साध निवासी दीपक रंगदारी मांगता है। प्रत्येक ट्रक के गुजरने पर चार हजार रुपये देने की मांग की गई है। जब आशुतोष कुमार झा ने पूछा कि उसे रुपये क्यों दे तो उसने कहा कि काम करना है तो देने होंगे। यह तुम गुंडा टैक्स समझकर दे दो। यदि ऐसा नहीं किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध आरोपी कंपनी के एजीएम कृष्ण कुमार को भी धमकी दे चुका है। वाहन चालकाें के साथ भी मारपीट कर चुका है। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed