{"_id":"64c1890e9850550f4e03ab05","slug":"demand-to-increase-hostel-seats-from-mdu-administration-rohtak-news-c-17-roh1020-209281-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू प्रशासन से छात्रावास की सीटें बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू प्रशासन से छात्रावास की सीटें बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
रोहतक।
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने छात्रावास की सीट कम करने, विद्यार्थियों को छात्रावास से बाहर करने व किसी भी विषय में फेल होने पर विद्यार्थियों को छात्रावास न देने शर्त को गलत बताया है। इसके खिलाफ एमडीयू कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा को ज्ञापन सौंपा। इसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हुए।
एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव उमेश मौर्य ने कहा कि इस तरह के नियम शिक्षा और विद्यार्थी विरोधी हैं। छात्रावास की सीट कम करने की वजह से जिन छात्र - छात्राओं को पिछले वर्ष छात्रावास मिला था। उन्हें भी इस बार हॉस्टल नहीं मिला है। साथ ही किसी भी विषय में विद्यार्थी की री-अपीयर आने पर भी छात्रावास नहीं दिया जाएगा। इन नई शर्तों की वजह से विद्यार्थियों को छात्रावास नहीं मिल रहा है। विवि फेल होने वाले छात्रों के साथ दोहरा रवैया अपना रहा है। विवि प्रशासन से इस नियम को वापस लेने की अपील की है। छात्रावास की सीटें बढ़ाई जाएं। दूर दराज से आए विद्यार्थियों को बिना किसी शर्त छात्रावास मुहैया किया जाए। इस मौके पर उषा, रितु, कोमल, गुड्डी, निधि, अंजलि,आकाश,रिंकू, अजीत,रितिक, मनीषा, साहिल,मंगल, मनीष इत्यादि छात्र -छात्राएं शामिल रही।