फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to give Rs 28000 minimum wage, will protest on 21st

Rohtak News: 28000 रुपये न्यूनतम वेतन देने की मांग, 21 को करेंगे धरना प्रदर्शन

Mon, 18 Dec 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 18 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to give Rs 28000 minimum wage, will protest on 21st
रोहतक। एआईयूटीयूसी हरियाणा प्रदेश कमेटी के प्रधान काॅमरेड राजेंद्र सिंह व सचिव हरिप्रकाश ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश के मजदूर-कर्मचारियों की समस्याएं काफी समय लंबित हैं। मांगों का समाधान करने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन दिया गया है। इसमें 28000 रुपये न्यूनतम वेतन घोषित करके उसे तुरंत लागू करने, सभी के लिए ईएसआई व ईपीएफ की सुविधा प्रदान करने, निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण व हितलाभ दिए जाने की शर्तें सरल करने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर 15 दिसंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 तक पूरे देश में आंदोलन चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी यूनियन व एआईयूटीयूसी की सभी इकाई अपने कार्य क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस आंदोलन को गति देंगे। 21 दिसंबर को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed