फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for brass and bronze utensils increased during Diwali.

Rohtak News: दिवाली पर बढ़ी पीतल व कांसे के बर्तनों की मांग

Tue, 14 Oct 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Demand for brass and bronze utensils increased during Diwali.
07-सुमन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार पर पीतल व कांसे के बर्तनों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। धनतेरस की पूजा के लिए ग्राहक तांबे का लौटा, पूजा की थाली, गिलास, ज्योत व पूजा के बर्तन खरीदने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में पीतल व कांसे की मांग बनी हुई है।
बर्तन विक्रेता किशनलाल ने बताया कि ग्राहक पीतल व कांसे के बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं। पिछली बार पीतल व कांसे के बर्तनों की बिक्री कम थी। इस साल इनकी मांग ज्यादा है। ग्राहक दिवाली पूजन के लिए पीतल की थाली, ज्योत, घंटी खरीद रहे हैं। बाजार भी त्योहार को लेकर पूरी तरह तैयार है। पिछले साल पूजा की थाली 400 रुपये में बिक रही थी। इस बार दाम 600 रुपये तक हैं। ग्राहक एल्युमीनियम या स्टील के बजाय पीतल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक बोले :
त्योहार पर नए बर्तन खरीदते हैं। पिछले साल पीतल की पूजा थाली, गिलास व परांत खरीदी थीं। इस बार चम्मच खरीदनी है इसीलिए बाजार आई हूं। - प्रमिला, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर नई चीजें खरीदते हैं। इसमें कपड़े, फर्नीचर, बर्तन शामिल हैं। सामान्य तौर पर घरों में बर्तन इस्तेमाल होते हैं, इसलिए पीतल के बर्तन खरीदने बाजार आई हूं।
- सुमन, माता दरवाजा।

07-सुमन। संवाद

07-सुमन। संवाद

07-सुमन। संवाद

07-सुमन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed