फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi road will be closed for three days from 7 am today

दिल्ली मार्ग आज सुबह सात बजे से तीन दिन के लिए होगा बंद

Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi road will be closed for three days from 7 am today
रोहतक। दिल्ली मार्ग शनिवार की सुबह सात बजे सेक्टर-27 के पास तीन दिन के लिए बंद होगा। जिसके चलते नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को वैकल्पिक रास्तों का निरीक्षण किया। कार्यस्थल से 30 से 40 मीटर दूरी पर साइन बोर्ड लगाने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमरुत योजना के तहत दिल्ली मार्ग पर सीवर लाइन बिछाई गई है जिसको गढ़ी बोहर एसटीपी से जोड़ना है। इसके लिए सेक्टर-27 के पास मैनहोल बन चुका है। अब दिल्ली मार्ग क्रॉस करते हुए गढ़ी बोहर एसटीपी के लिए पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए शनिवार की सुबह सात बजे से मार्ग बंद किया जाएगा। इसकी वजह से शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने वैकल्पिक रास्तों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को तीन दिन के अंदर हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि 31 जनवरी तक दिल्ली रोड बंद रहेगा। निगम प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। जिसके तहत बाबा मस्तनाथ विवि व तिलियार के बीच से होकर गढ़ी बोहर से आवागमन कर सकते हैं। दिल्ली से आने वाले ओमैक्स सिटी, सेक्टर-25 पार्ट-।।, सेक्टर-26, सेक्टर-27 से ओमैक्स सिटी होते हुए दिल्ली बाईपास आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed