Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi road is one way from one side, the bar kept there is inviting accidents.

Rohtak News: दिल्ली रोड एक तरफ से वनवे, वहीं पर रखा सरिया हादसों को दे रहा न्योता

Wed, 28 Aug 2024 03:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi road is one way from one side, the bar kept there is inviting accidents.
27सीटीके22.. दिल्ली रोड वनवे पर रखा हुआ सरिया। संवाद
रोहतक। दिल्ली रोड एक तरफ से वनवे होने के कारण आने-जाने में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इसका मुख्य कारण दूसरी तरफ बन रहे फ्लाईओवर पर लगने वाला सरिया वनवे हुई सड़क पर ही रखा हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों समेत राहगीरों में भी हादसा होने का डर बना रहता है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से हुई इस लापरवाई पर प्रशासन का भी ध्यान नहीं है। ऐसे में लोगों को डर के माहौल में सड़क को पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास पर जवाहर लाल नेहरू नहर और भालौठ सब ब्रांच पर आए दिन पानी लीक होने के कारण सड़क अक्सर टूटी रहती थी। इससे न सिर्फ सड़क और पानी का नुकसान हो रहा था, बल्कि यहां पर जाम लगने और हादसे भी होने शुरू हो गए थे। इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली बाईपास पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया। यहां पर एक तरफ की सड़क पर ओवरब्रिज बनकर चालू करा दिया गया है। वहीं, रोहतक-दिल्ली जाने वाली लेन पर अभी ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा है। ओवरब्रिज पर स्लेप डालने का काम पूरा हो चुका है। दोनों साइड की दीवारों को पूरा करने के लिए आरसीसी डाली जा रही है। पुल पर फाइनल टच देने के लिए एक परत लेंटर की डाली जानी शेष है। इसके बाद सड़क बनाई जाएगी, लेकिन जब तक यह सरिया यहां से नहीं उठाया जाएगा, यह समस्या ज्यों की त्यों बनी रहेगी।
विज्ञापन

रोज हजारों वाहन करते हैं आवागमन
रोहतक और आसपास के जनपदों एवं गांवों से हर रोज इस ओवरब्रिज से करीब एक लाख लोग आवागमन करते हैं। करीब 50 हजार वाहनों का काफिला यहां से गुजरता है। ओवरब्रिज के चालू होने से न सिर्फ वाहन चालकों को बल्कि यात्रियों के लिए भी बिना जाम के सफर आसान हो जाएगा। ओवरब्रिज के चालू होने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ब्रिज का काम चल रहा है। अगले हफ्ते तक नहर बंद हो जाएगी, उसके बाद काम शुरू हो जाएगा और सरिये हटा दिए जाएंगे।
अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed