फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of Monkey found in a tank kept on the roof of the municipal office in Meham

Rohtak: महम में नगरपालिका कार्यालय की छत पर रखी टंकी में मिला बंदर का शव, चल रहे थे कीड़े

Fri, 11 Aug 2023 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की डेंगू रोधी अभियान के तहत जांच के लिए पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान काफी मात्रा में डेंगू का लार्वा पाया गया। टंकी में बंदर का शव मिलने पर नगर पालिका को नोटिस थमाया गया है।

विज्ञापन
Dead body of Monkey found in a tank kept on the roof of the municipal office in Meham
नपा कार्यालय की छत पर निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी खुद कितने जागरूक हैं इसकी बानगी आज देखने को मिली। रोहतक जिले के महम नगर पालिका कार्यालय की छत पर रखी टंकी में बंदर का शव मिला। शव में कीड़े चल रहे थे। वाकया उस वक्त सामने आया जब स्वास्थ्य विभाग की यहां डेंगू रोधी अभियान के तहत जांच के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन


स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि टंकियों की काफी समय से सफाई नहीं हुई थी। निरीक्षण के दौरान काफी मात्रा में डेंगू का लार्वा पाया गया। टंकी में बंदर का शव मिलने पर नगर पालिका को नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन


शहरवासियों ने आरोप लगाया है कि जिस विभाग पर शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हो वह अपने कार्यालय को भी नहीं संभाल पा रहा है। यह नपा प्रशासन की घोर लापरवाही है। इस बारे में नपा सचिव नवीन नांदल का कहना है कि इस बारे में जिम्मेदार कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी तथा भविष्य में सफाई पर पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed