{"_id":"641311737cce2f278305e5a3","slug":"dead-body-of-girl-student-found-hanging-in-rohtak-of-haryana-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: स्कूल ड्रेस में ही घर पर फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, 11वीं का पेपर देकर लौटी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: स्कूल ड्रेस में ही घर पर फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, 11वीं का पेपर देकर लौटी थी
Thu, 16 Mar 2023 06:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 06:24 PM IST
सार
परिजन बाहर गए हुए थे वहीं भाई गली में खेल रहा था। उसने आकर देखा तो दरवाजा बंद मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रुड़की में पेपर देकर स्कूल से घर आई 11वीं की छात्रा का गुरुवार को फंदे से शव लटका मिला। परिजनों का कहना है कि उसकी बेटी ने जान क्यों दी, इसका पता नहीं। न ही किसी पर शक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
आईएमटी थाना प्रभारी हवाकौर ने बताया कि दोपहर सूचना मिली कि रुड़की गांव में 16 साल की लड़की का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लड़की गांव के ही सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार को वह पेपर देकर घर आई थी।
विज्ञापन
उस समय भाई गली में खेल रहा था, जबकि पिता ड्यूटी पर गया हुआ था। जब भाई ने दरवाजा खोला तो अंदर से बंद मिला। झांक कर देखा तो बहन का शव कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा था। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पिता घर लौटा और पुलिस को बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
परिजनों ने न तो किसी पर शक व्यक्त किया है और न ही आत्महत्या का कारण बताया है। युवती पेपर देकर घर लौटी थी। स्कूल ड्रेस में ही फंदे से लटकी मिली है। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता सकूंगी। -हवा कौर, प्रभारी थाना आईएमटी