{"_id":"67875776d07e87183e0e0945","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-rohtak-suspected-to-have-died-due-to-cold-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मिला युवक का शव: ठंड से मौत की आशंका, शीतल नगर का रहने वाला 24 साल का मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मिला युवक का शव: ठंड से मौत की आशंका, शीतल नगर का रहने वाला 24 साल का मृतक
Wed, 15 Jan 2025 12:06 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:06 PM IST
सार
टी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मृतक की पहचान शीतल नगर निवासी सोमबीर के तौर पर हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के पुराने बस स्टैंड के पास एक 34 वर्षीय युवक का शव मिला है। आशंका है कि युवक की मौत ठंड के चलते हैं। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है जहां परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मृतक की पहचान शीतल नगर निवासी सोमबीर के तौर पर हुई। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि युवक काफी समय से दुकानों पर आता जाता था।
विज्ञापन
आशंका है कि रात को कड़ाके की ठंड के चलते उसकी मौत हुई है। शरीर पर किसी भी तरह का चोट का निशान नहीं है। हालांकि पक्के तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन