फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dead body of a young man missing from home at night found in the field, injury marks, fear of murder

Rewari: रात को घर से लापता युवक का खेत में मिला शव, चोट के निशान, हत्या की आशंका

Tue, 16 May 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2023 12:57 AM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Dead body of a young man missing from home at night found in the field, injury marks, fear of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव औलांत में सोमवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिला है। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट से शव का मुआयना भी कराया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा। युवक रविवार की शाम को घर से निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह घूमने निकले ग्रामीणों को गांव के कच्चे रास्ते पर खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त गांव ओलांत निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

मृतक की गर्दन के पीछे एक चोट का निशान भी मिला है। परिजनों के अनुसार विनोद रविवार की शाम को घर से निकला था, इसके बाद वापस नहीं आया था। सुबह उन्हें खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। चोट का निशान मिलने के कारण परिजनों ने अज्ञात पर विनोद की हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed