Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body found floating in the canal near Bhaloth-Kiloi sub head, not identified

Rohtak News: भालोठ-किलोई सब हेड के पास नहर में उतराता आया शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 27 Oct 2024 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body found floating in the canal near Bhaloth-Kiloi sub head, not identified
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र के किलोई भालोठ (नहर) सब हेड पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। हालांकि घटना को पुलिस भी हत्या ही मान रही है।
विज्ञापन


शनिवार तड़के सुबह सूचना मिली कि किलोई-भालोठ सबहेड नहर में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ आया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। हालांकि व्यक्ति की हत्या से पुलिस ने आशंका से इनकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना होने के कारण किसी तरह से पता नहीं चल पा रहा है कि उसकी हत्या की गई है या फिर सामान्य मौत है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सतपाल ने बताया कि व्यक्ति के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




25 से 45 के लोगों के अधिक मिले शव
शहर में ज्यादातर जो शव मिले हैं वह 25 से 45 साल की उम्र हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। पुलिस पहचान न होने के कारण उनका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------



आठ माह में रोहतक में मिले शव



-31 जनवरी को सांपला में एक महिला का गला कटा हुआ शव नेशनल हाईवे पर मिला,शिनाख्त नहीं।

-25 जनवरी-जेएलएन नहर में महिला का शव मिला, लेकिन नहीं हो पाई पहचान।
-30 जनवरी जेएलएन नहर में महिला की हत्या कर फेंका शव मिला, न शिनाख्त न हुआ खुलासा।
-26 मई को जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) के पास नवजात बच्ची का शव मिला था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
-29 मई को जेएलएन नहर में युवक का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान पर शिनाख्त नहीं।
-29 जून में जेएलएन नहर में गांव बालंद के पास एक युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं।

05-जुलाई को खिड़वाली ड्रेन नंबर आठ पुल के पास मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं।
-11 जुलाई काे जेएलएन नहर में 25 वर्षीय युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं।
-11 जुलाई को जेएलएन नहर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, शिनाख्त नहीं।
-16 जुलाई को खेड़ी साध के जलघर में संदिग्ध हालत मजदूर महेंद्र का मिला शव।

-16 जुलाई को ड्रेन के पास फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक विनोद का मिला शव।
-18 जुलाई को बस अड्डे के पास अधेड़ व्यक्ति की रहस्मय हालत में मौत, मिला शव।

-22 अगस्त को महम थाने के बहलबा गांव में एक 39 वर्षीय युवक का शव मिला।
-23 अगस्त को सांपला के पास गुरुग्राम से अपहरण कर मैनेजर की हत्या कर शव फेंका।
-24 अगस्त को कच्चा बेरी रोड के नजदीक भैंसों की डेयरियों के पास 34 वर्षीय युवक का शव मिला।
-24 अगस्त को जाट भवन टी-प्वाइंट के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला।

-24 अगस्त को अस्थल बोहर रेलवे स्टेशन के पास एक 36 वर्षीय युवक का शव मिला

- 5 सितंबर को खरकड़ा गांव के पास युवक का मिला शव, आज तक पहचान नहीं
-18 सितंबर को रेलवे लाइन के पास से पुलिस को अधेड़ व्यक्ति का मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed