फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Data not updated on portal, when will tablet and SIM card be available?

Rohtak News: पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं, कब मिलेंगे टैबलेट और सिम कार्ड

Tue, 30 Apr 2024 05:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Data not updated on portal, when will tablet and SIM card be available?
रोहतक। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्रों को मिलने वाले सिम कार्ड के साथ टैबलेट चुनाव के बाद ही मिलते नजर आ रहे हैं। अब तक शिक्षा विभाग में अभी तक नए सत्र का कक्षा अनुसार पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट ही नहीं किया गया है। अधिकारियों के साथ अध्यापक कक्षा 12 वीं के बाद कक्षा 10 वीं की बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में व्यस्त हैं। इसके बाद चुनाव में उनकी डयूटी के निर्देश आने के और कार्यभार प्रभावित होने की पूर्ण रूप से संभावना है।
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजे गए एसओपी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को ई-अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत टैबलेट और सिम कार्ड तीन मई तक वितरित किए जाने है। इसके अंतर्गत 26 अप्रैल तक विभाग ने टैबलेट रीसेट का अपडेट और एक मई तक सिम कार्ड की मांग सुनिश्चित कर पोर्टल पर मांगी हुई है। हसला ( हसला हरियाणा हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ) संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव दलाल ने बताया कि स्कूलों में अध्यापकों की ओर से एसओपी के अनुसार 26 अप्रैल तक टैबलेट को रीसेट कर दिया गया मगर अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है। विभाग की ओर से नए सत्र में अभी तक पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं किया गया है इस कारण सिम कार्ड की मांग सुनिश्चित करना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन



मूल्यांकन और प्रतियोगी परीक्षा आयोजन के साथ चुनाव में भी डयूटी के निर्देश आने के और कार्यभार प्रभावित होने की पूर्ण रूप से संभावना बनी हुई है। विभाग की ओर से समय सूची के अंतर्गत सारा कार्यभार संभालने की कोशिश जारी है। स्कूलों से एक मई तक टैबलेट और सिम कार्ड की मांग जारी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed