फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dairy operator's wife was killed by beheading in Mastnath Nagar

मस्तनाथ नगर में डेयरी संचालक की पत्नी की गर्दन काटकर हत्या

Sat, 05 Jun 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator's wife was killed by beheading in Mastnath Nagar
सुनिता। फाइल फोटो - फोटो : RohtakCity
शहर के मस्तनाथ नगर में शुक्रवार की रात को डेयरी संचालक की पत्नी 45 वर्षीय सुनीता की किसी ने गर्दन काटकर हत्या कर दी। महिला ने बचने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य उसके संघर्ष की गवाही दे रहे थे। वारदात की जांच पुलिस रंजिश से जोड़कर आगे बढ़ा रही है, क्योंकि घर में किसी तरह की लूटपाट के सबूत नहीं मिले हैं। इस संबंध में देर रात आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब आठ साल पहले महम चौबीसी के गांव भराण निवासी आनंद पत्नी व बेटे के साथ रोहतक के मस्तनाथ नगर में आकर रहने लगा था। उसने यहां पर भैंसों की डेयरी खोल रखी थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुमित घरों में दूध सप्लाई करके वापस आया तो मां आंगन में दीवार के साथ लहूलुहान हालत में पड़ी थी। नजदीक गया तो मां की गर्दन धड़ से अलग थी और दोनों हाथों की अंगुलियां कटी हुई थी। सुमित को मामला समझते देर नहीं लगी। तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच के लिए एफएसएल एक्सपर्ट डॉ.सरोज दहिया को बुलाया गया। देर रात तक पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन

लूटपाट के निशान नहीं, रंजिश का एंगल ढूंढ रही पुलिस
पुलिस ने दो घंटे तक मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही पड़ोसियों तक से पूछताछ की गई। बावजूद इसके यह पता नहीं लग सका कि हत्यारों ने क्यों महिला की जान ली। क्योंकि घर के अंदर किसी तरह के लूटपाट के निशान नहीं मिले। अब पुलिस रंजिश के एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता के संघर्ष को बयां कर रहे खून के बिखरे छींटे
पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल की जांच की तो महिला की गर्दन तेज हथियार के वार से अलग हो चुकी थी। साथ ही उसके दोनों हाथों की अंगुली कटी हुई थी। लग रहा था कि महिला ने बचाव के लिए हाथ आगे किए तो हमलावरों ने हाथों की अंगुली काट दी। इतना ही नहीं, मुख्य गेट के पास दीवार पर खून के निशान हैं। लग रहा है कि महिला बचने के लिए गेट की तरफ भागी है।
पड़ोसियों से की पूछताछ, नहीं लग रहा सुराग
पुलिस ने वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए घर के बाहर पड़ोसियों को बुलाकर भी पूछताछ की, लेकिन यह पता नहीं लग सका कि हमलावर कितने थे और कैसे घर के अंदर घुसे। किस वाहन में सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर चले गए।

11 दिन में 5वीं हत्या
जिले में पिछले 11 दिन में पांचवीं हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। 24 मई को एक दिन में हत्या की तीन वारदात हुई थी। जमीन के विवाद के चलते सांघी व बहुअकबरपुर गांव में एक-एक युवक की हत्या हुई, जबकि अस्थल बोहर माजरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या की गई। वीरवार को कहानौर की एक महिला का शव रिठाल गांव के पास नहर में मिला। महिला के दोनों हाथ बंधे थे। अब मस्तनाथ नगर में एक महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed