फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dadri's youth committed suicide by drinking spray on Bhiwani road, was upset over demanding Rs 30 lakh for settlement

दादरी के युवक ने भिवानी रोड पर स्प्रे पीकर की आत्महत्या, समझौते के लिए 30 लाख रुपये मांगने से परेशान था

Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dadri's youth committed suicide by drinking spray on Bhiwani road, was upset over demanding Rs 30 lakh for settlement
चरखी-दादरी जिले के गांव ऊण के युवक ने पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्प्रे पीकर जान दे दी। मरने से पहले उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उससे समझौते के लिए 30 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। इसी दबाव में आकर उसने स्प्रे पी लिया। पुलिस ने बौंद कलां के आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। खुद मृतक के खिलाफ भी बौंद कलां थाने में दुकानदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने व मोबाइल चोरी का केस दर्ज था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक स्प्रे पीने के कारण चरखी-दादरी जिले के गांव ऊण निवासी रवि को पीजीआई में दाखिल कराया गया था, जहां उसकी शनिवार रात को मौत हो गई। मरने से पहले उसने बयान दिया था कि वह अपने गांव ऊण में सर्वे का कार्य करता था। गांव का विकास उसके घर के सामने ताऊ के प्लाट में खल व बिनौले की दुकान कर रखी थी। विकास बिजली नहीं होने पर उसके घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर चला गया। 2 मई को उसने विकास के मोबाइल की जांच की तो उसमें लॉक नहीं लगा हुआ था। मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले। जब विकास मोबाइल लेने उसके घर आया तो उसने वीडियो के संबंध में बताया। साथ ही उससे कहा कि इस बारे में ग्रामीणों को बताएगा। उस दिन के बाद विकास गांव में नहीं दिखाई दिया। 6 मई को पुलिस गांव में आई, तब उसे पता चला कि विकास ने बौंद कलां में आत्महत्या कर ली है। विकास की आत्महत्या के लिए उस पर झूठा आरोप लगाया गया। 7 मई को विकास के पिता नत्थूराम व उसके दो बेटे, विकास, राजेश, महेंद्र, अर्जुन, उदयभान, सतन व तेलूराम रात के समय उसके घर गांव ऊण आए। उन्होंने घरवालों पर 30 लाख रुपये देने के लिए दबाव डाला। बोले पैसे दोगे तो समझौता कर लेंगे, नहीं तो रवि को जान से मार देंगे। उसे डर सताने लगा कि अब पुलिस उसके भाई व मां को ले जाएगी। इसके चलते वह खेत में चला गया। वहां से फिर वह रोहतक आ गया। पैसों की चिंता व न देने पर गिरफ्तारी के तनाव में उसने रोहतक पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान से स्प्रे की दवा ली और भिवानी रोड स्थित पुल पर जाकर पी लिया। साथ ही छोटे भाई महेश को फोन कर बताया कि उसने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ पी लिया है। उसके बाद भाई बाइक पर आया और उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। अब 12 मई को होश आने पर उसे पता चला कि उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसने विकास के पिता नत्थूराम व उसके दो बेटों, राजेश, विकास, तेलूराम, सतन, महेंद्र सोनी, अर्जुन सोनी, उदयभान के दबाव में आकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार रात को रवि की मौत हो गई। अब पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के बौंद कलां के युवक विकास की आत्महत्या व चोरी के केस में दादरी के ही ऊण गांव का युवक रवि नामजद था। उसके खिलाफ बौंद कलां थाने में केस दर्ज था। उसने गिरफ्तारी से पहले रोहतक आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। मरने से पहले उसने आरोप लगाया है कि विकास का पिता व भाइयों सहित आठ लोग समझौते के लिए 30 लाख रुपये मांग रहे थे। इसी दबाव में आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। अब रवि की भी मौत हो गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ सिटी थाने में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed