फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cyber fraud with three youth, case file

साइबर ठगों ने तीन युवकों से 59689 रुपयों की धोखाधड़ी

Mon, 03 May 2021 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud with three youth, case file
रोहतक। जिले में साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। साइबर ठगों ने अलग अलग तरीकों से तीन युवकों के साथ 59689 रुपयों की धोखाधड़ी कर ली है। तीनों मामलों में पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस एक:
पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि वह गांव रिटौली का रहने वाला है। उसने बाइक खरीदने के लिए इंस्टाग्राम से नंबर लिया था। इसके बाद सचिन ने उक्त नंबर पर संपर्क किया। जिसने बताया कि वह अपनी बाइक 18 हजार रुपये में बेचना चाहता है। बाइक की आरसी को अपने नाम करवाने के 1550 रुपये भेजने होंगे। सचिन ने ठग के बताए नंबर पर गूगल पे के माध्यम से राशि भेज दी। इसके बाद ठग ने बाइक की 50 प्रतिशत राशि पहले मांगी। जिसके बाद सचिन ने कुल मिलाकर उसके पास 8200 रुपये भेज दिए। इसके बाद न ही ठग से बात हुई और न ही उसे बाइक मिली।
विज्ञापन

केस दो:
काहनौर चौकी पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि वह बेरी झज्जर का रहने वाला है। 30 अप्रैल को उसने ऑनलाइन अपना खाता चेक किया तो उसे पता लगा कि उसके खाते से धोखाधड़ी करके 30 अप्रैल को क्रमश: 10023, 10023, 5023 यानी कुल 25069 रुपये निकाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन:
सुखपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक दहिया ने बताया कि वह सुखपुरा का रहने वाला है। वह गुरुग्राम में निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर नौकरी करता है। 1 मई दोपहर को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। जिसने कहा कि नया क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एक एप्लीकेशन डाउनलोड करो। जिसके बाद खाते से 26420 रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed